फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Abhishek kapoor remembers Sushant Singh Rajput said he was disturbed during the filming kedarnath

Sushant Singh Rajput: सुशांत को यादकर भावुक हुए अभिषेक कपूर, बोले- वे केदारनाथ की शूटिंग के दौरान थे परेशान

Tue, 05 Mar 2024 10:15 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:15 AM IST
सार


अभिषेक सुशांत को याद करते हुए बोलते हैं, 'मुझे अच्छी तरह से याद है  'केदारनाथ' की शूटिंग बर्फ में करनी थी। सुशांत उन बर्फीले रास्तों पर लगातार बिना थके चलते थे।
 

विज्ञापन
Director Abhishek kapoor remembers Sushant Singh Rajput said he was disturbed during the filming kedarnath
सुशांत सिंह राजपूत अभिषेक कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में में काम किया। उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ 'केदारनाथ' और 'काई पो चे' जैसी फिल्मों में काम किया था। अभिषेक सुशांत के करीबी माने जाते थे। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कपूर मीडिया से सुशांत के करियर और उनके निजी जीवन के बारे में बातें करते नजर आए। 

मेहनती थे सुशांत 
फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर सुशांत के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'मुझे याद है जब मैं सुशांत से पहली बार मिला था तब उसका वजन बहुत ज्यादा था। मैंने उन्हें एक अमेरिकी अभिनेता की तस्वीर दिखाई थी और उनसे कहा था कि आपको 'काई पो चे' में ऐसा दिखना होगा क्योंकि आप एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने जा रहे हो। आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अपना वजन कम कर लिया था।'
विज्ञापन


Katrina Kaif: सुपरहिट फिल्म 'न्यूयॉर्क' मे काम नहीं करना चाहती थीं कैटरीना, सलमान के इस बात के बाद भरी थी हामी
विज्ञापन
विज्ञापन


'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत थे परेशान 
अभिषेक कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं सुशांत को अपनी अगली फिल्म 'फितूर' में भी कास्ट करना चाहता था, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी। बाद में मैंने उन्हें 'केदारनाथ' के लिए साइन किया। इस फिल्म के दौरान वे मुझे काफी परेशान लगे। मुझे लगता था था कि वे खुद को काफी असहाय और अकेला महसूस कर रहे थे।'

Emraan Hashmi: बोल्ड सीन की वजह से फिर सुर्खियों में आए इमरान हाशमी, आगामी वेब सीरीज का वीडियो हुआ वायरल

सुशांत दृढ़ संकल्प इंसान थे 
अभिषेक सुशांत को याद करते हुए बोलते हैं, 'मुझे अच्छी तरह से याद है  'केदारनाथ' की शूटिंग बर्फ में करनी थी। सुशांत उन बर्फीले रास्तों पर लगातार बिना थके चलते थे। उन्हें इतनी मेहनत करते देखकर सारा अली खान भी उनसे काफी प्रेरित हुईं और अगले दिन उन्होंने भी माईनस टेम्प्रेचर में शूट किया। सारा को लगा कि अगर सुशांत कर सकते हैं तो मैं भी कर सकती हूं। सुशांत दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे। मैं उन्हें इसी रूप में याद करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed