Emraan Hashmi: बोल्ड सीन की वजह से फिर सुर्खियों में आए इमरान हाशमी, आगामी वेब सीरीज का वीडियो हुआ वायरल
मौनी ने हाल ही में इस शो का एक सोलो पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट से साझा किया था, जिसमें लिखा था: "कनेक्शन आपको अच्छी भूमिकाएं दिलाते हैं। प्रतिभा नहीं - यासमीन अली।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान हाशमी किसी समय अपने किसिंग सीन को लेकर काफी सुर्खियों में रहा करते थे। 'मर्डर', 'आशिक बनाया आपने', 'अक्सर' और 'जन्नत' जैसी फिल्मों में उनके बोल्ड सीन की काफी चर्चा रही। टाइगर 3 के बाद वे जल्द ही शोटाइम नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस शो से जुड़ा उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में इमरान अपनी को-एक्ट्रेस मौनी रॉय को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 'शोटाइम' में रघु खन्ना का किरदार निभाने वाले इमरान को इस क्पिल में मौनी यानी यासमीन को किस करते देखा जा सकता है। वीडियो में मौनी कहती हैं "आप लोगों को हमेशा केवल कलेक्शन की चिंता रहती है। मनोरंजन की परवाह किसी को नहीं है।" इसके बाद वे रघु से पूछती हैं, "एजेंट हसीना का क्या हुआ? दुनिया को यह जानना चाहती है कि क्या मैं 'किल बिल' जैसा कुछ कर रही हूं।" इस पर रघु कहते हैं कि इसमें यासमीन अली एजेंट हसीना की भूमिका में हैं।" इसके बाद दोनों इंटीमेट हो जाते हैं।
Emraan Hashmi is back with the kiss 😍❤️🔥 #Showtime streaming this friday, 8th march only on Disney+ Hotstar 🎬@emraanhashmi #EmraanHashmi #RajeevKhandelwal #ShriyaSaran #MouniRoy #MahimaMakwana #Dharmatic #KaranJohar #MihirDesai #SonyMusicIndia #bollywood pic.twitter.com/X59fGDhOVA
— Emraan (@page_emraan) March 4, 2024
उनके किसिंग चीन की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है। हाल ही में मौनी ने इस शो का एक सोलो पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट से साझा किया था, जिसमें लिखा था: "कनेक्शन आपको अच्छी भूमिकाएं दिलाते हैं। प्रतिभा नहीं - यासमीन अली।"
इस शो, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। आठ मार्च से इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Emraan Hashmi: कंगना के भाई-भतीजावाद के दावे से हैरान हैं इमरान, कहा- 'गैंगेस्टर' में उन्हें मुख्य भूमिका मिली