Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dipika kakar shares emotional post on her husband shoaib ibrahim birthday

Dipika Kakar: पति शोएब इब्राहिम के जन्मदिन पर भावुक हुईं दीपिका, बोलीं- 'हॉस्पिटल के कॉरिडोर में रोते थे...'

Sat, 21 Jun 2025 12:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

Dipika Kakar Emotional Post: दीपिका कक्कड़ अपने पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए हॉस्पिटल के मुश्किल दिनों को याद कर इमोशनल हो गईं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Dipika kakar shares emotional post on her husband shoaib ibrahim birthday
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय स्टेज 2 के लीवर कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसके लिए अभिनेत्री को लंबे समय तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा था, जहां उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने उनका बहुत साथ दिया। अब एक्ट्रेस ने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक लंबा इमोशनल पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अस्पताल के दिनों को भी याद किया है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री ने शेयर की कई तस्वीरें 
दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम को बर्थडे विश करते हुए, उनके साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दीपिका और शोएब हाथ पकड़कर हॉस्पिटल के कॉरिडोर में चलते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की पीठ कैमरे की तरफ है। अगली कुछ तस्वीरों में कपल कैमरे के सामने पोज देते हुए और जिंदगी के कई खास पलों का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)



 

Trending Videos

Dipika kakar shares emotional post on her husband shoaib ibrahim birthday
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika

दीपिका ने लिखा इमोशनल पोस्ट
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लंबा नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं उस आदमी के लिए सेलिब्रेट कर रही हूं, जिसने मेरी जिंदगी को प्यार से भर दिया है। आप मेरे जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हो शोएब, जो हर वक्त मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे। आपका साथ, मुझे हर मुश्किलों से लड़ने की ताकत देता है।’

यह खबर भी पढें: Neetu Kapoor: योग दिवस पर नीतू कपूर ने पढ़ाया फिटनेस का पाठ, एनर्जी देख दंग नेटिजन्स, बोले- 'आप प्रेरणा हो'

Dipika kakar shares emotional post on her husband shoaib ibrahim birthday
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : इंस्टाग्राम- @ms.dipika

हॉस्पिटल के दिनों को किया याद
आगे उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में हमारे लिए काफी कठिन रहे। हॉस्पिटल के कॉरिडोर में रोना, मेरे स्कैन के लिए डरना, आप कई रातें सोए नहीं, और जब घर आई तो मेरी करवट बदलने पर भी आप जग जाते थे। आपने मेरा एक छोटे बच्चे की तरह ख्याल रखा है, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे, आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हों।’


दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच में उन्हें स्टेज 2 के लीवर कैंसर की बात सामने आई। हालांकि, अब 14 घंटे चली सर्जरी के बाद वो घर आ गईं हैं, लेकिन अभिनेत्री ने बताया था कि अभी डॉक्टरों की देख-रेख में उन्हें रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed