Dipika Kakar Ibrahim: कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का पहला वीडियो, इमोशनल होकर बोलीं- बहुत दर्द होता…
Dipika Kakar Health Update: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम अपनी सर्जरी के बाद पहली बार कैमरे पर सामने आईं। पति के व्लॉग में दीपिका ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने स्टेज 2 लीवर कैंसर की सर्जरी करवाई है। सर्जरी के बाद पहली बार वो अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं और इस मुश्किल घड़ी में मिले प्यार और दुआओं के लिए सबका शुक्रिया अदा किया।
नम आंखों से कहा- 'अब मैं बेहतर हूं'
सोमवार को शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दीपिका सर्जरी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं। वीडियो में वह काफी भावुक नजर आईं और अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देती दिखीं। उन्होंने कहा कि अब वो पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और ठीक होने की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने दीपिका के वीडियो को लेकर पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
ये खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: राजा रघुवंशी मर्डर केस पर भड़कीं कंगना, सोनम रघुवंशी को लपेटते हुए बोलीं- अपने मां बाप को…
दुआओं के लिए दिया धन्यवाद
दीपिका ने कहा कि अस्पताल में नर्सों से लेकर दूसरे मरीजों के परिजन तक सबने उन्हें ढेर सारी दुआएं दीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें खांसी आती थी, तब टांकों में बहुत दर्द होता था और वह कुछ भी बोल नहीं पाती थीं। लेकिन अब वो रिकवर कर रही हैं। वीडियो के दौरान उन्होंने अपने बेटे रुहान को याद करते हुए कहा कि उसकी मुस्कान और उपस्थिति उन्हें ताकत देती है।
14 घंटे लंबी चली दीपिका की सर्जरी
शोएब ने वीडियो में बताया कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे तक चली, जिसमें डॉक्टरों ने उनका गॉलब्लैडर और लीवर का एक हिस्सा निकाल दिया। गॉलब्लैडर में पथरी होने के कारण उसे हटाना पड़ा और लीवर में मौजूद ट्यूमर को भी हटा दिया गया। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि लीवर एक ऐसा अंग है जो खुद को रीजेनरेट कर सकता है।
इंस्टाग्राम पर किया था कैंसर का खुलासा
इससे पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद के कैंसर की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के बाद जब वो जांच के लिए अस्पताल गईं तो डॉक्टरों को लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो स्टेज 2 का कैंसर निकला। इस खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया था।
फैंस कर रहे दुआएं
दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोग उनकी मजबूती और साहस की तारीफ कर रहे हैं कि इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद कैमरे के सामने आकर सबको शुक्रिया कहा।