फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dindoshi Sessions Court Mumbai rejected the plea of 25 year old girl Shinova DNA Test claiming daughter of Rav

Ravi Kishan: रवि किशन को मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेटी का दावा करने वाली शिनोवा की अर्जी

Fri, 26 Apr 2024 04:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Apr 2024 04:57 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में डिंडोशी कोर्ट की ओर से राहत मिल गई है।

विज्ञापन
Dindoshi Sessions Court Mumbai rejected the plea of 25 year old girl Shinova DNA Test claiming daughter of Rav
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपरी अभिनेता रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने शिनोवा नाम की महिला की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें महिला ने अभिनेता रवि किशन के डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी। शिनोवा शुक्ला की उम्र 25 साल है। शिनोवा खुद को रवि किशन की बेटी बता रही थी। इस बात को साबित करने के लिए महिला ने अभिनेता के डीएनए टेस्ट की मांग की थी, जिसको कोर्ट ने अब खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल, शिनोवा, अपर्णा ठाकुर की बेटी हैं। लेकिन शिनोवा ने यह दावा किया था कि रवि किशन ही उसके बायोलॉजिकल पिता हैं।  हालांकि गुरुवार, 25 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रवि किशन ने अपने वकील के हवाले से इस बात से साफ इंकार कर दिया था। रवि किशन ने कहा कि उनका इस महिला से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में डिंडोशी कोर्ट के फैसले से राहत मिल गई है। कोर्ट ने शिनोवा नाम की महिला की अर्जी को सरासर खारिज करार दिया है, जिसमें शिनोवा ने अभिनेता रवि किशन की बेटी होने का दावा किया था।
विज्ञापन


कोर्ट का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील खारिज करते हुए कहा कि उसकी मां और रवि किशन का कोई पारिवारिक संबंध नहीं था, ऐसे में यह केस नहीं बनता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कौन हैं शिनोवा
शिनोवा एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। शिनोवा ने कई कॉमर्शियल्स में काम किया है। साथ ही शिनोवा ने निर्देशक कुणाल कोहली की वेब सीरीज 'हिकअप्स हुकअप्स' में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed