{"_id":"66a8e63f2091c168730ffc92","slug":"dimple-kapadia-talks-how-she-got-bobby-says-due-to-leprosy-raj-kapoor-wanted-to-meet-me-and-rest-is-history-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dimple Kapadia: 12 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया हुई थीं इस बीमारी की शिकार, ऐसे मिली थी पहली फिल्म 'बॉबी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dimple Kapadia: 12 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया हुई थीं इस बीमारी की शिकार, ऐसे मिली थी पहली फिल्म 'बॉबी'
Tue, 30 Jul 2024 06:40 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:40 PM IST
सार
डिंपल कपाड़िया महज 12 साल की थीं तब उन्हें पता चला था कि उन्हें एक चर्मरोग है। उन दिनों लोगों को लगता था कि वही रोग साथ बैठने या छूने से फैलता है। डिंपल पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मुझे तो पता भी नहीं था कि कुष्ठ रोग क्या होता है।
विज्ञापन
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम @dimplekapadia_dk
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान डिंपल पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने अपनी बीमारी का भी खुलासा किया जिसकी वजह से स्कूल से निकलने की धमकी मिली थी।
स्कूल से निकालने की मिली थी धमकी
डिंपल कपाड़िया महज 12 साल की थीं तब उन्हें पता चला था कि उन्हें एक चर्मरोग है। उन दिनों लोगों को लगता था कि वही रोग साथ बैठने या छूने से फैलता है। डिंपल पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मुझे तो पता भी नहीं था कि कुष्ठ रोग क्या होता है। मेरी कोहनी पर इस रोग के लक्षण दिख रहे थे। उन्हीं दिनों मेरे पिता को जानने वाले एक करीबी ने मुझे देखा और कहा तुम्हें इस रोग की वजह से स्कूल से निकाल दिया जाएगा'।
David Dhawan: डेविड धवन ने खोला बेटे का बड़ा राज, बोले- वरुण को सिद्धार्थ मल्होत्रा से होती थी जलन
विज्ञापन
बीमारी की वजह से मिली बॉबी
डिंपल अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरी इसी मेडिकल स्थिति की वजह से मुलाकात राज कपूर साहब से मेरी मुलाकात हुई। राज कपूर उस लड़की से मिलना चाहते थे। उन्हें किसी ने बताया था कि एक सुन्दर लड़की है और कुष्ठ रोग से पीड़ित है। वह उन दिनों बॉबी के लिए नायिका ढूंढ रहे थे और जब उन्हें इस बात के बारे पता चला तब उन्होंने शायद समाज के सामने उदाहण सेट करने की सोची। वह समय मेरे जीवन का सबसे सुंदर समय था'।
Fakt Purusho Maate Trailer: गुजराती फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' का ट्रेलर रिलीज, बिग बी की भूमिका से लगे चार चांद
पहले हुई थीं रिजेक्ट
डिम्पल कपाड़िया को पहली बार बॉबी के लिए ऑडिशन के लिए देखकर राज कपूर ने रिजेक्ट कर दिया था। डिंपल बताती हैं, 'राज कपूर साहब ने मुझे देखकर कहा था कि तुम चिंटू (ऋषि कपूर) से बहुत बड़ी दिखती हो। उन दिनों मैं अपनी कॉपी में राम-राम लिखती थी। मुझे लगता था कि कैसे भी करके मुझे वह फिल्म मिल जाए। बाद उन्होंने मुझे दोबारा बुलाया और उसके बाद से चीजें सामान्य हो गईं। ऐसे मुझे मेरी पहली फिल्म मिली थी'।