Fakt Purusho Maate Trailer: गुजराती फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' का ट्रेलर रिलीज, बिग बी की भूमिका से लगे चार चांद
सिनेमा के शौकीनों के बीच गुजराती फिल्मों ने भी अपनी पहुंच बनाई है। कंटेंट अच्छा हो तो दर्शक क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्में देखना पसंद करते हैं। इन दिनों आगामी गुजराती फिल्म 'फर्क पुरुषो माते' चर्चा में है। आज इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजराती सिनेमा की फिल्में भी दर्शकों का काफी ध्यान खींच रही हैं। क्षेत्रीय सिनेमा की किसी फिल्म में अगर बॉलीवुड के शहंशाह हों तब तो दर्शकों के बीच चर्चा की एक और वजह होती है। तो कुछ ऐसी ही गुजराती फिल्म 'फर्क पुरुषो माते' के साथ है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आए हैं। इससे पहले वे 2022 में 'फक्त महिलाओ माते' में भी दिखाई दिए थे।
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म को 'फक्त महिलाओं माते' बनाने वाले आनंद पंडित और वैशाल शाह ही बना रहे हैं। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जय बोडास और पार्थ त्रिवेदी ने किया है। इस फिल्म में यश सोनी, मित्रा गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, बिग बी भी इस फिल्म में छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में भी उनकी झलक है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल ट्रेलर काफी दिलचस्प है। इसमें कॉमेडी का तड़का है। ट्रेलर पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मस्त एकदम झक्कास'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दर्शन जरीवाला बहुत प्यारे लग रहे हैं'।
Mothers 2024: मां बनना भी अब सिनेमा का नया स्टेटस सिंबल, ये हैं बदलते भारत की नई नायिकाएं
'कल्कि' में तारीफ बटोर रहे बिग बी
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आ रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म जून में रिलीज हुई। महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में लगी है और दर्शक बटोरने में कामयाब है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
Anil Kapoor: पेरिस ओलंपिक में मनु-सरबजोत की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाई