{"_id":"66654247d28a9ea8ba039abf","slug":"dimple-kapadia-reveals-how-twinkle-handled-split-from-rajesh-khanna-in-viral-video-at-that-time-she-was-eight-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dimple Kapadia: राजेश खन्ना के अलगाव से ट्विंकल पर पड़ा था कैसा असर, डिंपल कपाड़िया बोलीं- वह सिर्फ आठ...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dimple Kapadia: राजेश खन्ना के अलगाव से ट्विंकल पर पड़ा था कैसा असर, डिंपल कपाड़िया बोलीं- वह सिर्फ आठ...
Sun, 09 Jun 2024 11:25 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:25 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह राजेश खन्ना से अलग हुई थीं, तब ट्विंकल खन्ना पर इसका क्या प्रभाव पड़ा था।
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना-डिंपल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@dimplekapadia_dk
विस्तार
1973 में बनी सुपरहिट फिल्म 'बॉबी' डिम्पल कपाडिया और राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। यह फिल्म डिंपल ने 16 साल की उम्र में की थी। फिल्म बॉबी में डिंपल ने अहम भूमिका निभाई थी। उसी साल यानी मार्च 1973 में उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी। दोनों की मुलाकात शादी से एक महीने पहले ही हुई थी और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। राजेश से शादी के बाद डिंपल ने अभिनय से संन्यास ले लिया था। उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। हालांकि, डिंपल और राजेश 1982 में अलग हो गए। जब डिंपल अभिनेता राजेश से अलग हो गई थीं तब उन्होंने 1984 में फिल्म उद्योग में वापसी की। बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे ट्विंकल खन्ना ने उनके और राजेश खन्ना के अलगाव से खुदको संभाला।
राजेश खन्ने के अलगाव से ट्विंकल पर पड़ा था कैसा असर
2018 में एक कार्यक्रम के दौरान डिंपल कपाड़िया ने अपने और राजेश खन्ने के अलगाव के बारे में बातचीत की थी और कहा, ''ट्विंकल अलगाव के बारे में बहुत मैच्योर थीं।'' डिंपल ने यह भी कहा, ''अगर उनके परिवार में कोई मां की तरह (मां जैसे गुणों) है, तो वह ट्विंकल ही है।'' डिंपल ने कहा, "वह एक अद्भुत बच्ची थी। जब मैं और राजेश अलग हुए थे, तब ट्विंकल सिर्फ सात या आठ साल की थी, जिस तरह की परिपक्वता उसने दिखाई वह सिर्फ मेरा ख्याल रखना चाहती थी, यह देखना चाहती थी कि मैं ठीक हूं या नहीं, मेरे साथ सब कुछ ठीक है या नहीं। वह मेरी दोस्त की तरह थी। फिर वह एक राक्षस मां बन गई और आज वह ऐसी है''
विज्ञापन
राजेश को तलाक देने से कर दिया था इनकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश खन्ने से अलग होने के बावजूद डिंपल ने उन्हें तलाक देने से साफ इनकार कर दिया था। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का एक पुराना वीडियो कुछ सालों पहले इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें राजेश ने अपनी असफल शादी के बारे में बात की थी। जब एक पत्रकार ने राजेश खन्ना से डिंपल के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल किया था कि क्या वह अपनी पूर्व पत्नी के साथ वापस आएंगे, जिस पर अभिनेता ने कहा दोबारा मतलब। पहले ही कहां अलग हुए थे? यह जरूर है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि उसने अभी तक तलाक नहीं दिया है, वो (डिंपल) देती ही नहीं है। ये तो वही जाने किस लिए नहीं देती है। जब वह यहां वैंकूवर में आए, तो आप उनसे जरूर पूछिएगा। वो आपको सही जवाब देगी। मैं तो बस इतना ही कहूंगा कि तलाक नहीं दिया है, तो नहीं दिया। उनकी मर्जी है। अब क्या है, बात तो दिलों की है।''