Dimple Hayathi: IPS अधिकारी की कार को टक्कर मारने के आरोप पर डिंपल का रिएक्शन, बोलीं- पावर का दुरुपयोग है यह
अब हाल ही में, डिंपल एक बड़ी मुसीबत में फंस गई। उन पर आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप मढ़ा गया, जिसके बाद अब अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है।
विस्तार
साउथ अभिनेत्री डिंपल हयाती टॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। डिंपल हयाती अपनी फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन फैंस उनकी फिल्में देखना भी खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में, डिंपल एक बड़ी मुसीबत में फंस गई। उन पर आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप मढ़ा गया, जिसके बाद अब अभिनेत्री का रिएक्शन सामने आया है।
डिंपल ने आईपीएस अधिकारी की कार को मारी टक्कर
दरअसल, पिछले दिनों अभिनेत्री डिंपल हयाती और उनके दोस्तों को लेकर कुछ आरोप लगाए गए, जिसमें कहा गया कि अभिनेत्री और उनके दोस्तों ने आईपीएस अधिकारी की कार को नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। डिंपल और आईपीएस अधिकारी एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। इस मामले के बाद अभिनेत्री बुरी तरह से कानूनी शिकंजे में फंस गई हैं और अब इस को लेकर डिंपल ने सफाई पेश की है।
Using power doesn’t stop any mistake . 😂
— Dimple Hayathi (@DimpleHayathi) May 23, 2023
पुलिस में दर्ज हुआ था मामला
इस मामले को तो कई दिन हो गए हैं, लेकिन इस केस में डिंपल हयाती और उनके दोस्त पर आरोप लगाने वाले अधिकारी के ड्राइवर कुमार की भी शिकायत दर्ज की गई है। ड्राइवर ने अपनी शिकायत में डिंपल और उनके दोस्तों पर नया आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर आईपीएस की कार को टक्कर मारी है। ड्राइवर की शिकायत के आधार पर डिंपल और उनके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Sarath Babu Death: सरथ बाबू के अंतिम दर्शन करने चेन्नई पहुंचे रजनीकांत, दिवंगत अभिनेता को बताया अच्छा इंसान
अभिनेत्री ने मामले को लेकर की सफाई पेश
अब काफी दिनों के बाद अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ताकत का इस्तेमाल करते गलती नहीं रोकी जा सकती। इसके अलावा उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है।’ डिंपल के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स का मानना है कि डिंपल और उनके दोस्त नशे में कार चला रहे थे। तभी उनसे यह हादसा हो गया।