फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh speak first time about his film sardaar ji 3 after Pahalgam Attack

Diljit Dosanjh: 'सरदार जी 3' विवाद पर बोले दिलजीत, 'फिल्म तो हमले से पहले बनी थी, क्रिकेट तो अब खेला जा रहा'

Thu, 25 Sep 2025 11:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 25 Sep 2025 11:21 AM IST
सार

Diljit Dosanjh On India-Pak Match: पहलगाम हमले के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' भारत में रिलीज नहीं हुई। इस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh speak first time about his film sardaar ji 3 after Pahalgam Attack
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सरदार जी 3' के भारत में रिलीज न होने देने पर चुप्पी तोड़ी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी। मलेशिया में अपने कॉन्सर्ट में बोलते हुए दिलजीत ने कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी और भारत-पाक मैच उसके बाद खेला गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास देने के लिए कई जवाब हैं, लेकिन वे चुप हैं।
विज्ञापन

दिलजीत ने झंडे को सलामी दी
सोशल मीडिया पर दिलजीत के कई वीडियो सामने आए जिनमें वह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा 'वो मेरे देश का झंडा है। उसका हमेशा सम्मान करो।' फिर उन्होंने दर्शकों से कुछ बातें कहने की इजाजत ली। उन्होंने पंजाबी में कहा 'जब फरवरी में मेरी फिल्म सरदारजी 3 की शूटिंग चल रही थी, तब मैच खेले जा रहे थे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arsh.Dosanjhian (@diljits.legacy)


विज्ञापन
विज्ञापन

खामोश रहे दिलजीत दोसांझ
गायक ने कहा 'राष्ट्रीय मीडिया ने मुझे राष्ट्र-विरोधी दिखाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी राष्ट्र के खिलाफ नहीं जा सकते। मेरे पास कई जवाब हैं, लेकिन मैं चुप रहा, सब कुछ अपने अंदर ही दबाए रखा। मैं कुछ नहीं बोला। कोई भी आपको कुछ भी कहे, आपको उस जहर को अपने अंदर नहीं लेना चाहिए। मैंने जिंदगी से यही सीखा है। इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा'
उन्होंने कहा 'उस समय भी, और अब भी, हम हमेशा यही प्रार्थना करते हैं कि आतंकवादियों को कड़ी सजा मिले। मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, और मैच हमले के बाद खेला गया।'
विज्ञापन

Diljit Dosanjh speak first time about his film sardaar ji 3 after Pahalgam Attack
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में नहीं रिलीज हुई सरदार जी 3
आपको बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में भारत के लगभग 26 पर्यटक मारे गए और कई घायल हो गए। हमले के बाद फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर को लेने के लिए दिलजीत की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद इसे भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली। फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Singer Rihanna: सिंगर रिहाना ने किया तीसरे बच्चे का स्वागत, बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स के साथ साझा की तस्वीर

भारत-पाक के बीच हुआ मैच
14 सितंबर को एशिया कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। भारत ने सात विकेट से मैच तो जीत लिया, लेकिन विरोधी टीम का अभिवादन करने से इनकार कर दिया। पहलगाम हमले के बाद एशिया कप मुकाबले के तहत भारत-पाकिस्तान की पहली भिड़ंत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed