फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh shared message of harmony in Dil Luminati India Tour in Delhi on Sunday asks fans to dream big

Diljit Dosanjh: ‘दिल-लुमिनाती’ शो में दिलजीत ने दिया सद्भावना का संदेश, फैंस से बोले, 'खूब बड़े सपने देखो'

Mon, 28 Oct 2024 08:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Oct 2024 08:10 AM IST
सार

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में दो दिवसीय कॉन्सर्ट सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कल रविवार को शो के दूसरे दिन गायक और अभिनेता दिलजीत ने फैंस से प्रेरित करने वाली बातें कहीं। उन्होंने सभी से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की अपील की।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh shared message of harmony in Dil Luminati India Tour in Delhi on Sunday asks fans to dream big
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में अपने दो दिवसीय कॉन्सर्ट के दूसरे दिन कल रविवार को फैंस को सद्भावना का संदेश दिया। इसके अलावा कॉन्सर्ट में पहुंचे दर्शकों से उन्होंने बड़े सपने देखने की अपील की। दिलजीत का यह कॉन्सर्ट उनके 'दिल-लुमिनाटी इडिया टूर' के तहत हुआ। भारत से पहले दिलजीत ने कई अन्य देशों में कॉन्सर्ट किया। अब दिल्ली में हुए शो के दोनों दिन अपार भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

बड़े सपने देखने को किया प्रेरित
दिलजीत दोसांझ ने शो में उन्हें सुनने पहुंचे युवाओं और बुजुर्गों को खूबसूरत संदेश दिया। सिंगर को करीब 40 हजार लोगों की भीड़ सुनने पहुंचे। शो का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस दौरान दिलजीत अपने लोकप्रिय गानों से समा बांध दिया। शो करीब पौने आठ बजे शुरू हुआ। शो के दौरान उन्होंने फैंस से कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप सभी बड़े सपने देखो। जितना संभव हो उतने बड़े सपने देखो प्लीज। हम सभी अपने सपने पूरे करने के लिए पैदा हुए हैं, इसलिए खूब बड़े सपने देखो। अगर मैं ऐसा कर सकता हूं तो आप भी कर सकते हो'।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने मिटाईं सामंथा की सारी यादें, शोभिता से शादी से पहले डिलीट की ये आखिरी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का जताया आभार
दिलजीत ने स्टेज से कहा, 'मैंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, लेकिन अगर मैं लोगों को पंजाबी में बोलने पर मजबूर कर सकता हूं तो आप कुछ भी कर सकते हैं'। दिलजीत का यह दिल्ली में दूसरा शो था। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, 'हम दिल्ली में तीसरा शो करना चाहते थे, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली।' शो के दौरान दिलजीत ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया। सिंगर ने कहा, 'व्यवस्थित सेवाओं के लिए दिल्ली पुलिस का आभार'।
Singham Again Title Track Out: बाजीराव सिंघम ने दी भयंकर रोंगटे खड़े करने की गारंटी, 'विनाशम करोहम' गाना रिलीज

विज्ञापन

जहां जाते हैं, जरूरत देते हैं ये शिक्षा
इसके अलावा उन्होंने सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'चाहे गोरे हों, काले हों, हिंदू हों, मुस्लिम हों, सिख हों, ईसाई हों, हम सभी एक समान हैं। मैं जहां भी जाता हूं, इस शिक्षा को अपने साथ ले जाना चाहता हूं'। 

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में खत्म हुआ नायरा बनर्जी का सफर, वीकएंड का वार में हुई शो से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed