{"_id":"667922236256465efb0c32cb","slug":"diljit-dosanjh-offered-prayers-before-show-at-gurudwara-and-participated-in-community-service-with-devotees-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: शो से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में की अरदास, श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में लिया भाग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: शो से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में की अरदास, श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में लिया भाग
Mon, 24 Jun 2024 01:08 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:08 PM IST
सार
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता ने सेवा भी की।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ रविवार को दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे और आशीर्वाद लिया। 27 अप्रैल से दिलजीत ने वैंकूवर, कनाडा में उत्तरी अमेरिका आधारित संगीत कार्यक्रम, दिल-लुमिनाती टूर की शुरुआत की थी। इसके उद्घाटन शो ने भारत के बाहर आयोजित सबसे बड़े पंजाबी संगीत कार्यक्रम के रूप में ‘इतिहास’ बनाया है। 24 जून को दिलजीत टेक्सास के डलास में अपना कार्यक्रम करने वाले हैं। इस कार्यक्रम से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारे में आकर सेवा की और आशीर्वाद लिया।
भक्ति में डूबे दिखे दिलजीत
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए गुरुद्वारे के अनुभवों को प्रदर्शित किया। इस दौरान वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता पहन रखा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने श्रद्धालुओं के साथ सामुदायिक सेवा में भी भाग लिया।
Ae Dil Zara: 'औरों में कहां दम था' का एक और गाना रिलीज, शाश्वत प्रेम की परिभाषा समझाते दिखे तब्बू-अजय देवगन
विज्ञापन
प्रार्थना किया और पवित्र जल पिया
इस वीडियो में दिलजीत प्रार्थना कक्ष में आंखें बंद करके बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पवित्र जल भी पिया और गुरुद्वारे के स्वयंसेवकों से प्रसाद लिया। अपनी पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा ‘धन धन रामदास गुरु।’
दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट
दिलजीत दोसांझ को आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था। दिलजीत ने इस फिल्म में अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों ही कलाकारों की दर्शकों ने खूब सराहना की, विशेषकर दिलजीत की गायकी और अदाकारी की। बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने दिलजीत की इस फिल्म की तारीफ की थी। अभिनेता के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलिएट-3’ में नीरू बाजवा के साथ नजर आएंगे। फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिलजीत और नीरू बाजवा शनिवार को लुधियाना में लोगों के बीच पहुंचे। दोनों बीच सड़क पर छोले कुलचे खाते नजर आए। दलजीत ने कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा कीं।
Gaurav Banerjee: सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के एमडी और सीईओ बने गौरव बनर्जी, एनपी सिंह की लेंगे जगह

View this post on Instagram