दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: सिंगर के साथ परफॉर्म करने पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, करिश्मा समेत ये सेलेब्स भी नजर आए
- 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ।
- इस कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
- अवनीत कौर कॉन्सर्ट में दिलजीत के गानों पर झूमती हुई नजर आईं।
विस्तार
कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी खूब मस्ती करती नजर आईं। ब्लैक रंग के कैजुअल आउटफिट और खुले बालों में करिश्मा अपने दोस्तों के साथ गानों का आनंद लेती दिखीं। उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और वह दिलजीत के लोकप्रिय गानों पर जमकर थिरकती रहीं। वहीं, पीछे मौजूद दर्शकों की भारी भीड़ और उनके चमकते नीले रिस्टबैंड ने पूरे माहौल को और खास बना दिया।
इस शाम में अवनीत कौर ने भी अपनी मौजूदगी से खूब रंग जमाया। रेड कुर्ते में पहुंचीं अवनीत कॉन्सर्ट के दौरान दोस्तों के साथ डांस करती और गानों की धुन पर झूमती दिखाई दीं। उनका मस्ती भरा अंदाज और बेफिक्र होकर एन्जॉय करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर किया परफॉर्म
हालांकि, इस कॉन्सर्ट का सबसे यादगार पल तब आया, जब दिलजीत ने एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाया। ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट पहने दिलजीत सान्या के सामने घुटनों पर बैठ गए और उनका हाथ पकड़कर गाना गाने लगे। इस दौरान सान्या के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। स्टेज के पीछे लगी स्क्रीन पर भी यह खूबसूरत पल दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। दिलजीत और सान्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले थे दिलजीत
मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर दिलजीत ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'दिलजीत को बम से उड़ा देंगे... वाह! शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है।' बता दें कि दिलजीत ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म किया।
