दिलजीत ने कॉन्सर्ट से खालिस्तान समर्थकों को बाहर निकाला, पॉलिटिशियन तेजिंदर बग्गा बोले- ‘रीढ़ की हड्डी…’
Diljit Dosanjh Canada Concert Viral Video: सोशल मीडिया पर सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा में हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस कॉन्सर्ट में कुछ खालिस्तान समर्थक नजर आए। इनको सिंगर ने अपने शो से बाहर निकाल दिया। उनके इस डिसीजन को लेकर पॉलिटिशियन तेजिंदर बग्गा और फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ स्टेज पर गाना गा रहे हैं, तभी कुछ खालिस्तान समर्थक लोग झड़े लहराते हुए दिखाई देते हैं। यह देखकर दिलजीत अपना कॉन्सर्ट रोक देते हैं। आगे वह इन्हें गुस्से से जवाब देते हैं और बाद में शो से बाहर निकाल देते हैं। सिंगर के इस स्टैंड की कई लोग अब तारीफ कर रहे हैं।
तेजिंदर बग्गा ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ
हाल ही में कनाडा के कैलगरी में अपने ‘ओरा' म्यूजिक टूर के दौरान दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तानी झंडे लहरा रहे प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। सिंगर ने बीच में ही अपना शो रोका और गुस्से में कहा, ‘जितने झंडे दिखाने हैं, दिखाओ। मैं आप लोगों को उठाकर बाहर फेंक दूंगा...।'
यह वीडियो पॉलिटिशियन तेजिंदर बग्गा ने भी शेयर किया और लिखा, ‘दिलजीत दोसांझ ने अभी-अभी दिखाया कि रीढ़ की हड्डी इसे कहते हैं। कनाडा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने खालिस्तानियों को शो से बाहर निकाल दिया।’
फैंस ने भी दिलजीत को सराहा
जब सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का वीडियो वायरल हुआ तो फैंस ने उनके कदम को सराहा। एक यूजर ने लिखा, ‘पंजाबी आ गए और छा गए।’ इसी तरह कुछ फैंस को दिलजीत की सुरक्षा की चिंता भी हुई। लेकिन अधिकतर फैंस ने उनके फैसले का समर्थन किया है।
दिलजीत दोसांझ का करियर फ्रंट?
दिलजीत दोसांझ इस साल की शुरुआत में एक बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे, इसमें उन्होंने एयरफोर्स ऑफिसर का रोल किया था। जल्द ही वह इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगे।