फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh says he do not fear death video goes viral fans comment

Diljit Dosanjh: ‘यह शरीर और दुनिया छोड़ चुका हूं’, दिलजीत दोसांझ बोले- ‘मौत से नहीं डरता’; फैंस की बढ़ी चिंता

Sat, 02 May 2026 07:45 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 02 May 2026 07:45 PM IST
सार

Diljit Dosanjh Viral Video: दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक कॉन्सर्ट में जिंदगी और मौत के बारे में बात की है। इस पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh says he do not fear death video goes viral fans comment
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ हाल ही में जिम्मी फैलन के शो में नजर आने के बाद चर्चा में आ गए। अब कनाडा में हुए उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने इस पर चिंता जताई है। इस वीडियो में दिलजीत ने जिंदगी और मौत पर राय जाहिर की है। इस पर उनके फैंस ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

मौत पर क्या बोले दिलजीत?
दिलजीत दोसांझ का वायरल वीडियो 30 अप्रैल को कैलगरी के स्कॉटियाबैंक सैडल्डोम में हुए उनके शो का है। यह शो उनके 'ऑरा वर्ल्ड टूर' का हिस्सा था। परफॉर्मेंस के बीच दिलजीत कुछ देर के लिए रुके और दर्शकों से बात की। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने दर्शकों से कहा 'मैं इस दुनिया को पहले ही छोड़ चुका हूं। मुझे मौत का डर नहीं है। पिछले दिसंबर में, मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। पंजाब है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को पहले ही छोड़ चुका हूं। यही सच है। मैं इस मंच पर खड़ा हूं और यही मेरा भगवान है।'

खालिस्तान समर्थकों को स्टेज से दिया जवाब
अमेरिका के कैलगरी में चल रहे शो के दौरान दिलजीत दोसांझ खालिस्तान समर्थकों पर भड़क गए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की तरह जांघ पर थपकी देते हुए कहा जिसको आना है मैदान में आ जाओ। उन्होंने कंसर्ट के दौरान खालिस्तान समर्थन वाला पोस्टर दिखा रहे लोगों से कहा- 'मैं आप लोगों को उठाकर बाहर फेंक दूंगा...।'
 

Diljit says he tried to leave this world last December. Says he’s not afraid of death
by
u/PositiveFree in
bollynewsandgossips
विज्ञापन
विज्ञापन

भावुक हुए दिलजीत दोसांझ
उन्होंने भावुक होकर कहा, 'मुझे मौत का कोई डर नहीं है। मेरे मन में किसी के लिए कोई बैर नहीं है। मैं सबसे प्यार करता हूं। प्यार, इज्जत और माफी। मैं अपनी जिंदगी में इन चीजों को जितना हो सके, उतना अपनाने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ लोग अभी भी मेरे साथ हैं, पंजाब इसी का नाम है।'
विज्ञापन

Diljit Dosanjh says he do not fear death video goes viral fans comment
दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
फैंस ने किए कमेंट
वायरल वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें लगातार इतनी नफरत मिल रही है? मुझे तो लगा था कि उसे लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसा क्यों?' दूसरे ने कमेंट किया, 'यह कितनी दुख की बात है कि लोग इस पर ट्रोल करते हैं। अविची, चेस्टर बेनिंगटन और एमी वाइनहाउस, कितने ही लोग तब खो गए जब वे अपने करियर के शिखर पर थे। उन्होंने अपने करियर में बहुत अच्छा करते हुए गंभीर डिप्रेशन का सामना किया है। मुझे सच में उम्मीद है कि भारतीय लोग ट्रोल बजाय मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेना शुरू करेंगे।' एक और यूजर ने लिखा 'सबसे पहली बात तो यह कि उसे बचपन में ही संगीत सीखने के लिए घर से दूर भेज दिया गया था। मुझे लगता है कि उस समय उसका परिवार उसके साथ नहीं था। दूसरी बात, वह बिल्कुल अकेला है। उसकी जिंदगी बहुत ही अकेली है। उसने तो यह भी कहा था कि अब वह दिवाली भी नहीं मनाता, क्योंकि अब उसमें पहले जैसा मजा नहीं रहा। पैसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। तुम लोग तो बेवजह ही उससे नफरत कर रहे हो।'



शादी से पहले जेनेलिया ने रख दी थी ये बड़ी शर्त, रितेश देशमुख ने खास अंदाज में की पूरी; सुनाया किस्सा

दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, दिलजीत को आखिरी बार 2025 की पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में देखा गया था। 2025 में ही वह हिंदी फल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। अब वह अपमकिंग फिल्म 'मैं वापस आउंगा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed