Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5

Detective Sherdil Release Date: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी दिलजीत की 'डिटेक्टिव शेरदिल', नोट कर लीजिए ठिकाना

Sun, 08 Jun 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

Diljit Dosanjh Movie Detective Sherdil: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ की मिस्ट्री कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स- @ali abbas zafar

विस्तार

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म इसी महीने यानी जून में दर्शकों के बीच पहुंच रही है। मगर, फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस तारीख को यहां होगी रिलीज
'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट काफी वक्त से अटकी हुई थी। करीब तीन साल की लेट-लतीफी के बाद आखिर आज रविवार की इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। अली अब्बास जफर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ बताया है कि यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : सोशल मीडिया

रवि छाबड़िया का डायरेक्शन डेब्यू
इस मिस्ट्री कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग कई साल पहले पूरी हो चुकी थी। मगर, अज्ञात कारणों से फिल्म की रिलीज अटकी हुई थी, मगर आज इसका रास्ता साफ हो गया है। फिल्म के निर्देशन की कमान रवि छाबड़िया ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए रवि निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। 

Housefull 5 OTT: 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट, इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है फिल्म, जानिए कब?

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

जासूस की भूमिका में नजर आएंगे दिलजीत
इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत के अलावा सुमित व्यास, डायना पेंटी, बनिता संधू, चंकी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते दिखेंगे।

Diljit Dosanjh Ali Abbas Zafar mystery comedy drama Detective Sherdil Release Date Out film to stream on ZEE 5
'सरदार जी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

'सरदार जी 3' भी है कतार में
'डिटेक्टिव शेरदिल', दिलजीत दोसांझ और अली अब्बास जफर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'जोगी' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। 'डिटेक्टिव शेरदिल' में दर्शकों को सस्पेंस, रोमांच और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है। इसके अलावा दिलजीत दोसांझ फिल्म 'सरदार जी 3' में नजर आएंगे, जो 27 जून 2025 को रिलीज होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed