{"_id":"69df464a9c7cfe96560cb3f6","slug":"dhurandhar-2-actress-sara-arjun-will-act-with-south-star-dhanush-know-the-update-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या सारा अर्जुन को मिली साउथ की फिल्म? इस मशहूर अभिनेता के साथ आ सकती हैं नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या सारा अर्जुन को मिली साउथ की फिल्म? इस मशहूर अभिनेता के साथ आ सकती हैं नजर
Wed, 15 Apr 2026 01:33 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:33 PM IST
सार
Sara Arjun: 'धुरंधर' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा अर्जुन जल्द ही साउथ की एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबरें हैं कि पहले इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत को लिया जाना था लेकिन अब सारा के नाम पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सारा अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraarjunn
विस्तार
सारा अर्जुन आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में अपनी अदाकारी की वजह से चर्चा में हैं। वह इस समय सबसे ज्यादा मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है कि यह स्टार, नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता धनुष के साथ एक अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के निर्देशक तमिलरासन पचामुथु होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सारा अर्जुन को मिल सकता है मौका
123 तेलुगु के मुताबिक धनुष के पास निर्देशक तमिलरासन पचामुथु के साथ एक प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर रुक्मिणी वसंत को चुना गया था। मगर अब ऐसा लगता है कि अब वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। वह एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म में बिजी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स अब मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सारा अर्जुन के नाम पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुरू हुई 'फोर्स 3' की शूटिंग, मेकर्स ने वीडियो साझा कर दी जानकारी; दिखी जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
धनुष
- फोटो : X
धनुष का वर्कफ्रंट
जनवरी में, अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी, जिसका अस्थायी नाम 'D55' रखा गया है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
इसके अलावा, धनुष के पास 'कारा' नाम का एक और प्रोजेक्ट भी है, जिसका प्रचार वह इन दिनों जोर-शोर से कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ममिता बैजू नजर आएंगी। इसमें निर्देशक केएस रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजारामूडु, करुणास और पृथ्वी पंडिराज अहम भूमिकाओं में हैं।

धुरंधर 2 में सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अर्जुन का काम
इस समय सारा अर्जुन अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। 27 दिनों में इसने 1095.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट 'धुरंधर' ने भी अच्छी कमाई की थी। इसमें भी सारा अर्जुन थीं।