फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Force 3 shooting started makers gives update see john abraham and harshvardhan rane look

शुरू हुई 'फोर्स 3' की शूटिंग, मेकर्स ने वीडियो साझा कर दी जानकारी; दिखी जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे की झलक

Wed, 15 Apr 2026 12:34 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 15 Apr 2026 12:34 PM IST
सार

Force 3 Shooting: फिल्म 'फोर्स' और 'फोर्स 2' को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब मेकर्स ने फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फोर्स 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Force 3 shooting started makers gives update see john abraham and harshvardhan rane look
फोर्स 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

विस्तार

जॉन अब्राहम अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में जॉन अब्राहम के अलावा हर्षवर्धन राणे की भी झलक दिखी है। आइए जानते हैं पोस्ट में और क्या खास है?
विज्ञापन


पोस्ट में क्या है खास?
मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें जॉन अब्राहम बंदूक लिए नजर आते हैं। इसके बाद उनका टकराव हर्षवर्धन राणे के साथ होता है। दोनों का लुक काफी डैशिंग है। दोनों जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'जब कोई न रुकने वाला किसी न हिलने वाले से टकराता है, तो एक तूफान जन्म लेता है। 'फोर्स 3' 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

कब रिलीज हुई 'फोर्स'?
ख्याल रहे कि सितंबर 2011 में फोर्स फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'फोर्स' रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था। इसमें जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल थे। 28 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

'वो सबसे मुश्किल कला के उस्ताद थे', 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद

Force 3 shooting started makers gives update see john abraham and harshvardhan rane look
फोर्स - फोटो : आईएमडीबी
'फोर्स 2' का कलेक्शन
सितंबर 2016 में 'फोर्स 2' रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर भसीन थे। इसे भी दर्शकों ने खूब सराहा था। 41 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58.8 करोड़ रुपये कमाए थे।

'फोर्स 3' के बारे में
'फोर्स 3' के निर्माता जॉन अब्राहम हैं। इस फिल्म के निर्देशक भाव धूलिया हैं, जिन्होंने 'द फ्रीलांसर' का निर्देशन किया है। इस फिल्म के लेखक सीमाब हाशमी हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed