Dharmendra News: धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, हेमा-एशा के बाद सनी-बॉबी देओल पहुंचे अस्पताल
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच मंगलवार को हेमा मालिनी, बेटी एशा देओल उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। इसके बाद सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मेंद्र से मिलन ेपहुंचे सनी-बॉबी
उनकी सेहत में पहले से सुधार है, जैसा की एशा और हेमा मालिनी ने बताया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल, धर्मेंद्र को अस्पताल देखने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इसी बीच धर्मेंद्र के घर जाते हुए भतीजे अभय देओल स्पॉट हुए। अभय यहां जल्दी में नजर आए।
इससे पहले दिग्गज अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने उनके निधन की खबरों का खंडन करते एक पोस्ट किया है। गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'जो हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।'
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
एशा देओल ने कहा- प्राइवेसी का सम्मान करें
एशा ने पिता धर्मेद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। एशा ने झूठी खबरों को फैलाने वाले मीडिया चैनल्स को भी फटकार लगाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा- लगता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मैं हमारे परिवार की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए अपील करती हूं।