ए आर रहमान के म्यूजिक पर धनुष ने गाया शानदार गाना, वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात
Dhanush Viral Video: अभिनेता धनुष जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' नजर आने वाले हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आइए देखते हैं इसमें क्या है?
विस्तार
धनुष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'इस तरह के मौके खास होते हैं। एआर रहमान सर धन्यवाद। आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।'
11 नवंबर को दिल्ली में फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का एल्बम लॉन्च इवेंट होना था। लेकिन धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को देखते हुए मेकर्स ने इस इवेंट को कैंसिल कर दिया था। मेकर्स ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि ‘दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के चिंताजनक स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, हमने आज का कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया है। आपके सहयोग के लिए हम आभारी हैं।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात इस इवेंट का आयोजन सादगी के साथ हुआ। इसमें फिल्म से जुड़े कई कलाकार नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हैं।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरे इश्क में' एक म्यूजिकल फिल्म है। इसे हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। इसके गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसमें धनुष और कृति सेनन के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, और कृष्ण कुमार हैं। यह फिल्म इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होगी।