धनश्री ने पूरा किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह से निभाया वादा; गुलाबी साड़ी-माथे पर बिंदी लगाए दिया संस्कारी लुक
Dhanashree Verma Viral Video: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें धनश्री पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। इसे देख यूजर्स भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों धनश्री वर्मा रियलिटी शो राइज एंड फॉल से काफी चर्चाओं में रही थीं। आज वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं। नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिसमें वो भोजपुरी अभिनेता को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।
पिंक साड़ी पहन धनश्री ने खींचा ध्यान
डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में पिंक कलर की साड़ी पहने सज- संवरकर पहुंची। इसमें उन्हें माथे पर बिंदी लगाए भी देखा गया। धनश्री का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
पवन सिंह का क्यों हो रहा जिक्र?
धनश्री वर्मा का साड़ी पहने वीडियो सामने आते ही लोग भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि राइज एंड फॉल शो में पवन सिंह और धनश्री बतौर प्रतियोगी नजर आए थे। इस दौरान अभिनेता ने धनश्री से साड़ी पहनने के लिए कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने इस शो के फाइनल में आकर धनश्री को एक साड़ी भी गिफ्ट की थी और इसे पहनने लिए कहा था। इसी वजह से डांसर का ये साड़ी लुक देख फैंस पवन सिंह का जिक्र कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: इस्राइल में शुरू हुआ भारतीय फिल्म महोत्सव, पद्मावत समेत दिखाई जाएंगी ये मशहूर फिल्में
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, 'पवन सिंह का ये डिमांड था, तो पूरा करना तो बनता था।' दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'पवन भैया की फरमाइश पूरी हो गई।' एक और नेटिजंस ने लिखा, 'पवन भैया ने गिफ्ट की है।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि कितनी सुंदर लग रही हैं वो इस साड़ी में।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.