फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devi Sri Prasad announce India tour thanks puspa 2 fans for liking the songs more to come

Devi Sri Prasad: देवीश्री प्रसाद ने की भारत दौरे की घोषणा , बोले- 'पुष्पा 2' के गानों को पसंद करने के लिए...

Sun, 23 Jun 2024 08:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 23 Jun 2024 08:35 PM IST
सार

नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर देवीश्री प्रसाद उर्फ डीएसपी ने फिल्म 'पुष्पा 2' का संगीत कंपोज किया है। 'पुष्पा 2' के संगीतकार ने अपने आगामी लाइव कॉन्सर्ट दौरे की घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Devi Sri Prasad announce India tour thanks puspa 2 fans for liking the songs more to come
देवीश्री प्रसाद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तेलुगू और तमिल सिनेमा के संगीत निर्देशक, पार्श्व गायक और गीतकार देवीश्री प्रसाद ने मोहनलाल, अमिताभ बच्चन, सूर्या और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों के लिए संगीत कंपोज किया है। 'पुष्पा 2: द रूल' फेम म्यूजिक कम्पोजर अपने अविश्वसनीय और सोल्ड आउट कॉन्सर्ट्स के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने ने अपने भारत दौरे की घोषणा की है।
विज्ञापन


भारत दौरे की घोषणा 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक और संगीतकार देवीश्री प्रसाद ने अपने भारत दौरे की घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। अपने शानदार संगीत के लिए मशहूर संगीतकार ने मलेशिया, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और यूके के अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय दौरों के अलावा अपने भारत दौरे की घोषणा की है। इस खबर से देवीश्री के प्रशंसक बेहद खुश हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सबसे पहले किस शहर में परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन


देवीश्री प्रसाद के दीवाने हैं प्रशंसक
देवीश्री प्रसाद उर्फ डीएसपी के प्रशंसक भारत में उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कंपोजर दुनिया भर में लंदन, मलेशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर अपनी शानदार संगीत प्रतिभा से मंच पर तहलका मचा रहे हैं। अब, उनके इंडियन फैंस रॉकस्टार डीएसपी को परफॉर्म करता देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। देवीश्री म्यूजिकल जीनियस हैं, जो अपने नाम डीएसपी के अनुसार डांस, गाना और परफॉर्म कर सकते हैं और अपने कोरियोग्राफ किए गए परफॉरमेंस से एक विशाल फैन बेस को आकर्षित कर सकते हैं। रॉकस्टार डीएसपी के फैंस उनसे दक्षिण शहरों के अलावा मुंबई, दिल्ली के साथ उत्तर में मौजूद शहरों में भी प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रॉकस्टार डीएसपी ने आगामी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के हाल ही में रिलीज हुए वायरल ट्रैक के साथ दर्शकों को झूमने पर उत्साहित कर दिया है। उनके ट्रैक 'पुष्पा पुष्पा' और 'द कपल सॉन्ग' पहले से ही चार्टबस्टर्स पर राज कर रहे हैं और लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसके अलावा, रॉकस्टार डीएसपी सूर्या अभिनीत 'कंगुवा', पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', अजित की 'गुड बैड अग्ली', नागा चैतन्य की 'थंडेल' और धनुष की 'कुबेर' में अपनी संगीत प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: दूल्हे मियां जहीर ने मस्जिद में टेका माथा, सोनाक्षी को आज बनाएंगे अपनी दुल्हनिया!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed