फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi Sinha Wedding Groom to be Zaheer Iqbal Visits Masjid To Seek Blessings for marriage today!

Sonakshi Sinha Wedding: दूल्हे मियां जहीर ने मस्जिद में टेका माथा, सोनाक्षी को आज बनाएंगे अपनी दुल्हनिया!

Sun, 23 Jun 2024 05:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 23 Jun 2024 05:59 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही आज शादी से पहले जहीर को बांद्रा पश्चिम में अपने और सोनाक्षी के नए घर के पास एक मस्जिद में देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding Groom to be Zaheer Iqbal Visits Masjid To Seek Blessings for marriage today!
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की जोड़ी उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद है। साथ ही दोनों को एक-साथ देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी और जहीर इकबाल आज यानी 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात से उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं, साथ ही उत्साहित भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले जहीर को बांद्रा पश्चिम में अपने और सोनाक्षी के नए घर के पास एक मस्जिद में देखा गया।
विज्ञापन


जहीर ने शादी से पहले मस्जिद में जाकर पढ़ी नवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले जहीर को बांद्रा पश्चिम में अपने और सोनाक्षी के नए घर के पास एक मस्जिद में देखा गया, जो उनकी सिविल मैरिज से पहले एक महत्वपूर्ण पल को दर्शाता है। माना जा रहा है कि जल्द ही शादी करने वाले जहीर ने संभवतः नमाज अदा करने और आशीर्वाद लेने के लिए मस्जिद का दौरा किया होगा।
विज्ञापन


बैस्टियन रेस्तरां में होगी शादी
मुंबई के लोकप्रिय बैस्टियन रेस्तरां में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने एक डिजिटल शादी का निमंत्रण साझा किया, जिसमें एक क्यूआर कोड है। इसमें मेहमानों को उनके स्पेशल दिन (शादी) पर आमंत्रित करने वाले एक ऑडियो संदेश की ओर ले जाता है। उन्होंने मजाक में मेहमानों से लाल रंग के कपड़े ना पहनने का अनुरोध किया है। सोनाक्षी का घर भी पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि शादी आज ही होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस ने आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, ताकि शादी बिना किसी दिक्कत के हो जाए। सिविल विवाह के बाद, एक भव्य रिसेप्शन की उम्मीद है, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



जहीर के पिता हैं बेहद खुश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर के पिता ने शादी को लेकर कहा, "इसमें न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।" धर्म परिवर्तन को लेकर जहीर के पिता ने कहा, सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है और यह पक्का है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और धर्म की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं, लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।"

सोनाक्षी और जहीर की शादी में कई बॉलीवुड दिग्गज शामिल होंगे, जो जोड़े को आशीर्वाद और प्यार देने के लिए उनके बड़े दिन की शोभा बढ़ाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा शादी में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, सलमान खान को भी निमंत्रण भेजा गया है। सोनाक्षी ने अपने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के सह-कलाकारों फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल मेहता के अलावा सभी को आमंत्रित किया है। फैंस भी सोनाक्षी की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर सोनाक्षी-जहीर की शादी को लेकर कई सवाल कर रहे हैं, साथ ही उन दोनों की इस नई शुरुआत के लिए दुआएं भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed