फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dev Joshi ada khan aditi sanwal Baalveer Season 4 coming on soni liv click here to know more about the show

Baalveer Season 4: 'बालवीर' के फैंस के लिए खुशखबरी, सोनी लिव एप पर नए और भव्य में अवतार में दिखेगा शो

Mon, 29 Apr 2024 08:12 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 08:12 PM IST
सार


'बालवीर' में अहम भूमिका निभा रही अदा खान से जब पूछा गया कि आखिर इस शो में ऐसा क्या है जो इसे लोग देखेंगे। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए रामायण से लेकर महाभारत तक हर कहानी में हम यही देखते आए हैं कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है।

विज्ञापन
Dev Joshi ada khan aditi sanwal Baalveer Season 4 coming on soni liv click here to know more about the show
बालवीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

टीवी की दुनिया का मशहूर शो 'बालवीर' एक नए अवतार में नए सीजन के साथ वापस लौट रहा है। 'बालवीर' के फैंस अपने सुपर हीरो की वापसी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं आज शो में अहम भूमिका निभा रहे देव जोशी, अदिति संवाल और अदा खान मीडिया से खुलकर अपने किरदारों के बारे में बातें करते नजर आए। आइए आपको बताते हैं 'बालवीर' सीजन चार के स्टार कास्ट ने क्या कहा ---
विज्ञापन


पारिवारिक शो जो ओटीटी पर दिखाया जायेगा 
'बालवीर' टेलीविजन की दुनिया का लोकप्रिय शो है। बच्चों से लेकर युवा तक इस शो को काफी चाव से देखते हैं। 'बालवीर' में प्रमुख किरदार निभा रहे देव जोशी से जब पूछा गया कि वे अपने शो के नए सीजन को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं। तब देव कहते कहते हैं, 'पिछले 12 साल से दर्शक हमारे शो को प्यार दे रहे हैं। हम  उम्मीद करते हैं कि लोग इस शो को आगे भी उतना ही प्यार देंगे। इस बार हम काफी कुछ अलग और नया करने जा रहे हैं। हमारा शो एक पारिवारिक शो है जिसे ओटीटी पर दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


Kalki 2898 AD: क्या ड्यून से मिलती-जुलती है कल्कि 2898 एडी? निर्देशक नाग अश्विन ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी 
'बालवीर' में अहम भूमिका निभा रही अदा खान से जब पूछा गया कि आखिर इस शो में ऐसा क्या है जो इसे लोग देखेंगे। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए रामायण से लेकर महाभारत तक हर कहानी में हम यही देखते आए हैं कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है। हर बार कहानी वही होती है, लेकिन लोग उस कहानी को देखते हैं। हम इस बार भी वहीं दिखाने वाले हैं, लेकिन हमारा अंदाज बिल्कुल अलग और नया होने वाला है'। 

Kanguva: ‘कंगुवा’ में दिखेगी देश की इन जगहों की अद्भुत झलक, दुनिया भर में घूमकर रची गई हजार साल की कहानी

कब और कहां देख पाएंगे 'बालवीर' सीजन चार 
देव जोशी 'बालवीर' में 'बालवीर' की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। जब देव से पूछा गया कि इस बार वे टीवी के बजाय ओटीटी पर दिखने वाले हैं तो क्या उन्हें कोई घबराहट महसूस हो रही है। इस सवाल के जवाब में देव कहते हैं, 'नहीं, बिल्कुल भी नहीं। जब हमने साल 2012 में इसे पहली बार लेकर आए थे तब से लेकर अब तक समय काफी बदल गया है। अब लोग इस शो को अपने हिसाब से कहीं भी देख सकते हैं। 'बालवीर' लोगों की जिंदगी में सकरात्मक बदलाव लाने जा रहा है। आप लोग इस शो को 6 मई से सोनी लिव एप पर देख सकते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed