Nagarjuna: नागार्जुन के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा याचिका पर दिल्ली HC ने की सुनवाई, जानें अपडेट
Nagarujna Case: हाल ही में साउथ अभिनेता नागार्जुन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज गुरुवार को दिल्ली उच्च न्याायालय में हुई। जानें अपडेट।
विस्तार
आजकल एआई के जरिए सिनेमाई सितारों की पहचान के साथ गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कड़ी में कई एक्टर्स पहले आपत्ति भी जता चुके हैं। अब साउथ अभिनेता नागार्जुन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर आज 25 सितंबर को सुनवाई हुई और दिल्ली HC की तरफ से अंतरिम आदेश पारित करने की बात सामने आई है।
कोर्ट ने आदेश पारित करने के लिए कहा
अभिनेता के इस मामले की सुनवाई जस्टिस तेजस करिया कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागार्जुन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले पर वह आदेश पारित करेंगे। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि जब याचिकाकर्ता URL की पहचान कर सकते हैं, तो सबसे अच्छा यही होगा कि उन्हें हटाने का निर्देश दिया जाए। साथ ही आपको बताते चलें कि अभी तक कुछ URL की पहचान कर ली गई है। साथ ही अदालत ने कहा कि वह उचित आदेश देगी और मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को निर्धारित की है।
यह खबर भी पढ़ें: TRP Week 37: 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हो रही कड़ी टक्कर, जानें किसने मारी बाजी
अभिनेता के वकील की तरफ से क्या दलीलें दी गई?
नागार्जुन के अधिवक्ता प्रवीण आनंद ने अदालत के सामने दलील दी कि अभिनेता नागार्जुन की पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अश्लील वेबसाइटें और पेड प्रमोशन में अभिनेता के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया कि एआई के जरिए यूट्यूब पर कई वीडियोज अभिनेता के डाले गए हैं। इसके अलावा सीनियर अधिवक्ता वैभव गग्गर ने एएनआई से बात करते हुए इस पर प्रतिकिया दी।
#WATCH | Delhi | On actor Nagarjuna Akkineni’s plea over personality rights, Senior Advocate Vaibhav Gaggar says, "His personality rights were being violated and his clips were being used in pornographic videos, AI-generated content... He was perturbed and approached the (Delhi)… pic.twitter.com/toeMGWHOig
— ANI (@ANI) September 25, 2025
ऐश्वर्या राय बच्चन और करण जौहर ने भी दर्ज कराई थी शिकायत
नागार्जुन से पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।