{"_id":"66ff630a78d800b1f60aae9d","slug":"deepika-padukone-is-likely-to-make-her-first-appearance-post-baby-girl-birth-for-singham-again-trailer-launch-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका, इस मौके को बनाएंगी खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका, इस मौके को बनाएंगी खास
Fri, 04 Oct 2024 09:12 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:12 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा ले सकती हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत बड़े स्तर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी मातृत्व यात्रा को एंजॉय कर रही हैं। बीते महीने ही दीपिका मां बनी हैं। 8 सितंबर 2024 को उन्होंने बिटिया को जन्म दिया। दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं, जो अपनी गर्भावस्था में भी सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ फिल्में कीं, बल्कि इवेंट में भी शामिल होती रहीं। 'कल्कि 2898 एडी' के इवेंट में दीपिका का अंदाज सभी ने देखा। अब, अभिनेत्री जब मां बन चुकी हैं तो फैंस को इंतजार है कि दीपिका सार्वजनिक समारोहों में कब शिरकत करेंगी? तो फैंस का इंतजार अब पूरा होने वाला है...
विज्ञापन
पहली बार नजर आएंगी अभिनेत्री
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेंगी। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत बड़े स्तर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इवेंट के लिए कई हस्तियों को न्योता भेजा जा रहा है। दीपिका भी उनमें से एक हैं। यूं भी दीपिका इस फिल्म का हिस्सा भी हैं। अगर दीपिका इवेंट में आती हैं तो बेबी गर्ल के जन्म के बाद यह उनकी पहली अपीयरेंस होगी।
विज्ञापन
Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात
विज्ञापन
दीपिका की होगी धमाकेदार एंट्री
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली के अवसर पर धमाका करेगी। कहा जा रहा है कि 7 अक्तूबर को 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को काफी भव्य स्तर पर लॉन्च करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।
CTRL Screening: अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे स्टारकिड्स, आर्यन-सुहाना खान से लेकर अलीजेह तक सबने बढ़ाई रौनक
ये सितारे भी करेंगे शिरकत
रिपोर्ट्स में दावा तो ये भी किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी की टीम ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए हायर किया है। मुंबई के इस बड़े ऑडिटोरियम में करीब 2000 जर्नालिस्ट और फैंस को बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 'सिंघम अगेनट के ट्रेलर लॉन्च के इस इवेंट में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने इस वजह से रखा था सिनेमा की दुनिया में कदम, लंबे ब्रेक के बाद आएंगी इस फिल्म नजर
'भूल भुलैया 3' से होगा मुकाबला
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला 'भूल भुलैया 3' से होने वाला है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भी दिवाली के मौके पर दस्तक देगी।
Bhumi Pednekar: दलदल की रैप-अप पार्टी में भूमि पेडनेकर संग पहुंचे ये सितारे, देखिए शानदार तस्वीरें