फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   photos of Bhumi Pednekar with These stars arrived at the wrap up party of Daldal

Bhumi Pednekar: दलदल की रैप-अप पार्टी में भूमि पेडनेकर संग पहुंचे ये सितारे, देखिए शानदार तस्वीरें

Fri, 04 Oct 2024 09:02 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:02 AM IST
सार

भूमि पेडनेकर वेब सीरीज 'दलदल' की रैप-अप पार्टी में नजर आई हैं। भूमि पेडनेकर के साथ इस पार्टी में कुछ अन्य सितारे भी पहुंचे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक्स।

विज्ञापन
photos of Bhumi Pednekar with These stars arrived at the wrap up party of Daldal
दलदल की रैपअप पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भूमि पेडनेकर ने हाल ही वेब सीरीज 'दलदल' की शूटिंग पूरी की है। अमृत राज सिंह ने इस वेब सीरीज का निर्देशन किया है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। भूमि अपने इस किरदार को सबसे कठिन मानती हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचार भूमि ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किए थे। 'दलदल' की शूटिंग पूरी होने के बाद भूमि ने काफी इमोशनल नजर आईं थीं। 

विज्ञापन

photos of Bhumi Pednekar with These stars arrived at the wrap up party of Daldal
भूमि पेडनेकर-समीक्षा पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दलदल की रैप अप पार्टी में पहुंची अभिनेत्री
भूमि अब वेब सीरीज दलदल की रैप-अप पार्टी में नजर आईं। भूमि इस पार्टी में भूमि को व्हाइट कलर की मिडी ड्रेस में देखा गया। पार्टी में भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा भी पहुंचीं। अभिनेत्री हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। भूमि इस सीरीज के खत्म होने के बाद कुछ इमोशनल हो गई थीं।

Stree 2 Box Office Collection Day 50: ‘स्त्री 2’ ने सिनेमाघरों में लगाई हाफ सेंचुरी, 50वें दिन भी बटोरे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

photos of Bhumi Pednekar with These stars arrived at the wrap up party of Daldal
जया भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जया भट्टाचार्य भी आईं नजर
इस पार्टी में जया भट्टाचार्य भी पहुंची थीं। जया इस पार्टी में क्रीम कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। दलदल सीरीज में भूमि पेडनेकर, मुनीब बट, जाहिद अहमद, और अरमीना खान नजर आने वाले हैं।

CTRL Screening: अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे स्टारकिड्स, आर्यन-सुहाना खान से लेकर अलीजेह तक सबने बढ़ाई रौनक

विज्ञापन

photos of Bhumi Pednekar with These stars arrived at the wrap up party of Daldal
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूमि ने लिखा इमोशनल पोस्ट
भूमि ने अपनी सीरीज की शूटिंग खत्म करने के बाद एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'बेशक, मेरे सबसे मुश्किल पात्रों में से एक है यह, मैं नर्वस हूं। मुझे शो में ऐसे शानदार कलाकारों और रचनाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। हमने मुंबई के मानसून का सामना किया, सबसे कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की और फिर भी हमारा उत्साह कभी कम नहीं हुआ। हम सभी को बधाई। 'दलदल' के अलावा भूमि को आखिरी बार फिल्म भक्षक में देखा गया था, जहां उन्होंने वैशाली सिंह का किरदार निभाया था। भूमि अपनी अगली परियोजना 'द रॉयल्स' के लिए भी तैयार हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed