फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Baby Girl: actress shares update about her motherhood journey after daughter birth

Deepika Padukone: कैसा है दीपिका पादुकोण की बेबी गर्ल का रूटीन? अभिनेत्री ने इंस्टा रील के जरिए दिया संकेत

Mon, 23 Sep 2024 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Sep 2024 01:50 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण अपनी बेबी गर्ल का खूब ख्याल रख रही हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में जो बदलाव आ रहे हैं, उसका अपडेट दीपिका सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर साझा कर रही हैं। 

विज्ञापन
Deepika Padukone Baby Girl: actress shares update about her motherhood journey after daughter birth
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों मातृत्व का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। उन्होंने और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। दीपिका और रणवीर ने शादी के करीब छह साल बाद पहले बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका अपनी बेटी के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। अभिनेत्री की नन्ही परी का रुटीन कैसा है, एक मजेदार रील शेयर कर दीपिका ने इसका अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन

कैसा है बेबी गर्ल का रुटीन
दीपिका पादुकोण अपनी बेबी गर्ल का खूब ख्याल रख रही हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में जो बदलाव आ रहे हैं, उसका अपडेट दीपिका सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया। अब उन्होंने एक मजेदार रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। मूल रूप से यह रील 'yomamathon' नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजेदार रील के जरिए बताया हाल
इस रील में एक महिला को दिखाया गया है। महिला सोते-सोते अचानक उठती है और किचन से अपने लिए खाना लेकर आती है। बड़ी मुश्किल से जूझते हुए वह एक कौर खा पाती है और तब तक उसे नींद आ जाती है, खाना छोड़ वह सो जाती है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'अगर एडल्ट भी नवजात शिशुओं की तरह होते तब का हाल...'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ellen | Marathon Mama ⚡️ (@yomamathon)

विज्ञापन

क्या है अभिनेत्री का इंस्टा बायो?
इन दिनों दीपिका पादुकोण कुछ इसी तरह का नजारा देख रही हैं। अभिनेत्री ने फनी रील के जरिए बेटी के रूटीन से परिचित करा दिया है। बेबी गर्ल के जन्म के बाद दीपिका ने अपना इंस्टा बायो बदल दिया है और लिखा है, 'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट'। दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इसमें वे प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed