फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deadpool and Wolverine Actor Ryan Reynolds Revelas He Did not Think He Would Play Deadpool Role Again

Ryan Reynolds: अपने डेडपूल के किरदार को लेकर रयान रेनॉल्ड्स को था ये डर, 'डेडपूल 3' को लेकर थे कई विचार

Wed, 03 Jul 2024 11:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

रयान रेनॉल्ड्स को डर था कि वह फिर से सुपरहीरो की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। जल्द ही वह डेडपूल एंड वूल्वरिन में नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले उन्हें लगा था कि वह अब डेडपूल की ड्रेस शायद दोबारा नहीं पहन पाएंगे।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Actor Ryan Reynolds Revelas He Did not Think He Would Play Deadpool Role Again
रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में डेडपूल की अपनी भूमिका को फिर से निभाते हुए नजर आएंगे। डिज्नी और फॉक्स के विलय के कारण अभिनेता को लगा था कि वह फिर से सुपरहीरो की भूमिका नहीं निभा पाएंगे। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में बताया कि उन्हें डेडपूल की ड्रेस दोबारा न पहनने का डर क्यों था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ऐसा किरदार एमसीयू में कैसे फिट होगा।

विज्ञापन

अपने किरदार को लेकर था इस बात का डर

रयान रेनॉल्ड्स ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मैं कभी डेडपूल का किरदार फिर से निभा पाऊंगा या नहीं। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे मैं सार्वजनिक रूप से कहता, लेकिन मुझे नहीं पता था कि ऐसा किरदार उस दुनिया [एमसीयू] में कैसे फिट होगा।' उन्होंने कहा कि जब डेडपूल को एमसीयू में शामिल करने की हरी झंडी दी गई, तो मेरे मन में कई विचार सामने आए।' अभिनेता ने कहा कि एक विचार एक राशोमोन कहानी थी, जिसमें ये तीन अलग-अलग दृष्टिकोण थे। डेडपूल फिल्म की तीसरी किस्त के लिए एक अन्य विचार एक इंडी रोड ट्रिप कॉमेडी का था। 

विज्ञापन


Shatrughan Sinha Discharged: शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से मिली छुट्टी, रामायण पहुंचे दिग्गज अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को लेकर क्या बोले अभिनेता

अभिनेता ने कहा, 'वास्तव में $5 या $6 मिलियन (भारतीय करेंसी में 417 करोड़ या 501 करोड़ रुपये) का बजट था, जिसमें कोई विशेष प्रभाव नहीं था। यह मेरे और [करण सोनी के किरदार] डोपिंदर के साथ एक टॉकी-टॉकी रोड ट्रिप थी और हमने रास्ते में कुछ चीजें एकत्र कीं और देखीं। यह एक इवेंट फिल्म नहीं थी। अगर हम प्वाइंट सी की ओर जा रहे हैं, तो इसका उद्देश्य हमें प्वाइंट बी तक पहुंचाना था। यह सबसे अजीब था। मुझे यह पसंद आया। मुझे लगा कि यह मजेदार था।'


इस दिन रिलीज होगी फिल्म

डेडपूल और ह्यू जैकमैन की वूल्वरिन की जोड़ी को एक साथ लाने की कहानी को देखने लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे देखने के लिए दर्शकों को 26 जुलाई का इंतजार करना होगा। क्योंकि डेडपूल और वूल्वरिन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Robert Towne Dies: हॉलीवुड के मशहूर लेखक रॉबर्ट टाउन का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed