{"_id":"68fe2148dbf791ce900e8bb3","slug":"daughter-rasha-thadani-shares-rare-old-pics-on-raveena-tandon-birthday-pens-warm-note-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशा थडानी ने रवीना टंडन को बताया ट्रेंडसेटर, मां के साथ शेयर कीं बचपन की तस्वीरें; लिखा प्यारा नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राशा थडानी ने रवीना टंडन को बताया ट्रेंडसेटर, मां के साथ शेयर कीं बचपन की तस्वीरें; लिखा प्यारा नोट
Sun, 26 Oct 2025 06:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:55 PM IST
सार
Rasha Thadani Birthday Wish To Mother: राशा थडानी ने अपनी मां को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने रवीना टंडन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
रवीना टंडन, राशा थडानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी बेटी राशा थडानी ने भी अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर राशा ने अपनी और अपनी मां की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्होंने रवीना की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
राशा की पोस्ट में क्या है?
राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां रवीना की पुरानी तस्वीरें और अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अपनी मां के साथ मुस्कुरा रही हैं। इसमें वह काफी छोटी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'उस आइकॉन को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो मेरी मां हैं। सुंदर, बुद्धिमान, निडर, तेजस्वी और असली ट्रेंडसेटर। मेरी हीरोइन! आपके जैसा कोई नहीं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों को पसंद आई पोस्ट
राशा की तस्वीरों को कई यूजर ने पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है '90 के दशक की ओजी क्वीन। रवीना टंडन मैम को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और आनंद दे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'रवीना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! उन्हें ढेर सारा प्यार, खूबसूरत पलों की शुभकामनाएं जिनकी वह हकदार हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान को नागवार गुजरी सलमान खान की यह बात, भाईजान को बताया आतंकी? सऊदी से जुड़ा है मुद्दा

राशा थडानी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rashathadani
राशा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो राशा थडानी अब सौरभ गुप्ता की अपकमिंग रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'लाइकी लाइका' में अभय वर्मा के साथ आने को तैयार हैं। इससे पहले वह इसी साल फिल्म 'आजाद' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने 'उई अम्मा' गाने पर शानदार डांस किया। इसे दर्शकों ने खूब सराहा।