फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistan put Salman Khan on terror watchlist know the full story

पाकिस्तान को नागवार गुजरी सलमान खान की यह बात, भाईजान को बताया आतंकी? सऊदी से जुड़ा है मुद्दा

Sun, 26 Oct 2025 05:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 26 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

Pakistan On Salman Khan: हाल ही में सऊदी की राजधानी रियाद में 'जॉय फोरम 2025' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सलमान खान ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Pakistan put Salman Khan on terror watchlist know the full story
सलमान खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान परेशान हो गया है। हाल ही में सऊदी अरब में सलमान खान ने ऐसा बयान दिया कि वह पाकिस्तान को नागवार गुजरा। इसके बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी घोषित कर दिया है। आइए जानते हैं सलमान के किस बयान से पाकिस्तान असहज हुआ है।
विज्ञापन


सऊदी में बोल रहे थे सलमान खान
हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 'जॉय फोरम 2025' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सलमान खान ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उनके साथ मंच पर शाहरुख खान और आमिर खान भी थे। इस कार्यक्रम में मध्य पूर्व में भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता पर बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन

सलमान खान ने दिया बयान
कार्यक्रम में सलमान खान ने मध्य पूर्व खास तौर से सऊदी अरब में काम करने वाली दक्षिण एशियाई कम्युनिटी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था 'ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। सलमान का यही बयान पाकिस्तान को पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन

बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया
सलमान खान ने अपने बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग इलाका बताया। इससे पाकिस्तान नाराज है। दरअसल बलूचिस्तान में लंबे समय से बलूच अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। वह अपनी स्वतंत्र पहचान चाहते हैं। हालांकि पाकिस्तान इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ मानता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान में विवाद
सलमान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में विवाद हो रहा है। बताया जाता है कि पाकिस्तान की सरकार ने इस बयान को राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ खतरा बताया है।

अभी नहीं हुई पुष्टि
हालांकि इंडिया टुडे ने लिखा है कि नासिर अजीम नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने 16 अक्तूबर, 2025 को एक कथित अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि सलमान खान को 'आजाद बलूचिस्तान सूत्रधार' के नाम से सूची में जोड़ा गया है। इसकी प्रामाणिकता अभी तक सत्यापित नहीं हुई है और किसी भी विश्वसनीय पाकिस्तानी मीडिया संस्थान या सरकारी स्रोत ने इस तरह की किसी भी कार्रवाई की सूचना या पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed