फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daniel Fernandes Made Fun Of Pahalgam Attack Now Defended Himself When Received Notice

Daniel Fernandes: सुशांत की मौत का मजाक उड़ाने वाले ने पहलगाम हमले पर कसा तंज, नोटिस मिला तो अपना बचाव किया

Thu, 05 Jun 2025 10:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Jun 2025 10:09 PM IST
सार

हाल ही में एक स्टैंडअप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने पहलगाम आंतकी हमले पर कुछ जोक्स किए। इससे कई लोग आहत हुए। इस मामले को लेकर स्टैंडअप कॉमेडियन को नोटिस जारी किया गया है। डेनियल अब अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Daniel Fernandes Made Fun Of Pahalgam Attack Now Defended Himself When Received Notice
स्टैंडअप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम@jaydenmay2

विस्तार

हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने कुछ जोक्स पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अपने कॉमेडी शो में कहे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दो वकीलों ने उन्हें नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि वह अपना वीडियो हटाए। जिसे हटाने से कॉमेडियन ने पहले इंकार किया, इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। साथ ही वह अपना बचाव करते भी दिख रहे हैं।  

विज्ञापन


डेनियल ने अपने जाेक्स में क्या कहा था
डेनियल ने अपने जोक्स में सवाल किया था कि आतंकी घटना स्थल पर पीएम मोदी और अमिता शाह क्यों अनुपस्थिति थे। इसके अलावा सांप्रदायिकता पर भी कॉमेडियन ने तंज कसा था। ये बातें और जोक्स जब वायरल हुए तो डेनियल फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से नाेटिस मिला। इस नोटिस के बाद सोशल मीडिया पर वह अपना बचाव करते भी दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Daniel Fernandes | Comedian | Podcaster | (@absolutelydanny)


पहले भी सुशांत की माैत मजाक बनाया था 
कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस पहले भी अपने जोक्स की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने अपने एक जोक में कहा था कि रिया चक्रवर्ती को आरोपों से बरी कर दिया गया है। जबकि उस वक्त ऐसा हुआ नहीं था। इस बात को लेकर कई लोगों ने कॉमेडियन को आड़े हाथों लिया और खूब ट्राेल किया। सुशांत के फैंस ने कहा कि कॉमेडियन ने एक मरे हुए आदमी का अपमान किया है। जब मामला बढ़ा तो डेनियल ने माफी मांग ली थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed