फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daaku Maharaaj trailer to release on 5 january 2025 at 8 39 am in india Nandamuri Balakrishna bobby deol look

Daaku Maharaaj: इस दिन जारी होगा 'डाकू महाराज' का ट्रेलर, नए पोस्टर में दमदार अंदाज में दिखे नंदमुरी-बॉबी देओल

Sat, 04 Jan 2025 08:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

Daaku Maharaaj: नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर यूएसए में प्री-रिलीज इवेंट में जारी होगा। वहीं, अब निर्माताओं ने भारत में इसकी रिलीज के समय के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
Daaku Maharaaj trailer to release on 5 january 2025 at 8 39 am in india Nandamuri Balakrishna bobby deol look
डाकू महाराज - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डाकू महाराज' के लिए कमर कस रहे हैं। यह अभिनेता की 109वीं फिल्म है। फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माता लगातार 'डाकू महाराज' से जुड़ी नई जानकारियां और झलकियां साझा कर रहे हैं। फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
फिल्म के निर्माताओं ने 'डाकू महाराज' के ट्रेलर की रिलीज के समय के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। ताजा अपडेट यह है कि डाकू महाराज का थिएट्रिकल ट्रेलर कल यूएसए प्री-रिलीज इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय मानक समय के अनुसार, ट्रेलर 5 जनवरी के सुबह 8:39 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ट्रेलर से फैंस को फिल्म की कहानी के बारे में कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का नया पोस्टर
निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में नंदमुरी बालकृष्ण दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉबी देओल की झलक भी पोस्टर पर देखने को मिली। बॉबी पोस्टर में घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

 
Year Ender: 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली टॉप पांच फिल्में, लिस्ट में हैं बस एक हिंदी फिल्म बना सकी जगह

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार और रिलीज डेट
'डाकू महाराज' में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आएगी। फिल्म में जिन अन्य सितारों को कास्ट किया गया है, उनमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है। 'डाकू महाराज' 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी।
Daaku Maharaaj: इस दिन धमाल मचाएगा 'डाकू महाराज' का तीसरा गाना, नंदमुरी बालकृष्ण-उर्वशी रौतेला का पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed