{"_id":"68d2596bf1fe785f3f0858e5","slug":"customs-department-conducts-checks-at-dulquer-salmaan-and-prithviraj-sukumaran-residence-in-kochi-know-details-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dulquer Salmaan: पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घर कस्टम की रेड, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dulquer Salmaan: पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घर कस्टम की रेड, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 23 Sep 2025 01:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:55 PM IST
सार
Dulquer Salmaan And Prithviraj Sukumaran: केरल में कस्टम विभाग कई जगहों पर जांच कर रही है। इसमें अभिनेता दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के घर पर भी विभाग पहुंचा है।
विज्ञापन
दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कस्टम विभाग केरल में कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। इसमें अभिनेता दुलकर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के कोच्चि स्थित आवास भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ये रेड भूटान से लाए गए वाहनों से संबंधित है। केरल का मोटर वाहन विभाग भी यहां पहुंच गया है।
विज्ञापन
#WATCH | Kerala: Customs Department conducts checks at multiple locations in the state, including the residences of actors Dulquer Salmaan and Prithviraj Sukumaran in Kochi. These are related to vehicles brought in from Bhutan. Motor Vehicle Department of Kerala has also reached… pic.twitter.com/7Kast4LpD5
— ANI (@ANI) September 23, 2025विज्ञापन
भूटान से वाहन खरीदने वालों का पता लगा रहा कस्टम
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कस्टम विभाग के अधिकारी केरल में कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। इनका उद्देश्य कर चोरी के लिए फर्जी पंजीकरण के जरिए भूटान से भारत में वाहन लाने वालों का पता लगाना है। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, जिनका कोडनेम ‘ऑपरेशन नुमखोर’ है, उनमें मलयालम अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान के घर भी शामिल हैं। भूटानी भाषा में 'नुमखोर' का अर्थ 'वाहन' होता है।
कई जगहों पर हो रही छापेमारी
कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, कोझीकोड और मलप्पुरम सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि भूटान से बिना कर चुकाए पुराने वाहनों के रूप में महंगे वाहन लाए जाने की घटनाओं के बाद ये छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे लगभग 15 उल्लंघन हैं। फिल्मी सितारों के आवासों पर छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय के एक अधिकारी ने कहा कि उनके वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।