फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Critics Choice Awards: अनोरा बनी बेस्ट फिल्म, शोगुन ने जीते 4 अवॉर्ड; एड्रियन ब्रूडी-डेमी मूर ने भी मारी बाजी

Sat, 08 Feb 2025 11:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Feb 2025 11:01 AM IST
खास बातें

Critics Choice Awards 2025: क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2025 विजेताओं का एलान हो रहा है। अमेरिकी सीरीज 'शोगुन' का दबदबा रहा है। इस बार अवॉर्ड्स में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' और सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन
Critics Choice Awards 2025: Know about full list of winners of actors movies and series
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:00 AM, 08-Feb-2025
'शोगुन' ने झटके चार अवॉर्ड
शोगुन को चार अवॉर्ड मिले हैं। इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है। ड्रामा सीरीज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड 'शोगुन' के एक्टर हिरोयुकी सनाडा को मिला है। एक्टर तादानोबु असानो को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए मोएका होशी को इस सीरीज के लिए अवॉर्ड मिला है।
09:36 AM, 08-Feb-2025
अवॉर्ड से चूकीं  ‘सिटाडेल: हनी बनी’ और ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’
30वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।वहीं, फिल्म सेक्शन में कान फिल्म फेस्टिवल में  ग्रैंड प्रिक्स विजेता ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को भी शामिल किया गया। हालांकि, दोनों फिल्में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड पाने से चूक गई हैं। पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में एमिलिया पेरेज से हार गई, जबकि सिटाडेल: हनी बनी, स्क्विड गेम से चूक गई। 
विज्ञापन
09:29 AM, 08-Feb-2025
जेसिका गनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट कॉमेडी थ्रिलर टीवी सीरीज बेबी रेनडियर के लिए जेसिका गनिंग को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है।
 
09:06 AM, 08-Feb-2025
'चैलेंजर्स' को बेस्ट एडिटिंग के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। वहीं, अली वोंग: सिंगल लेडी को बेस्ट कॉमेडी स्पेशल श्रेणी में यह अवॉर्ड मिला है।
 
 
09:04 AM, 08-Feb-2025
हॉरर फिल्म नोस्फेरातु को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ए रियल पेन' को बेस्ट कॉमेडी श्रेणी में क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है।
 
 
09:02 AM, 08-Feb-2025
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के खाते में भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड आया है। फिल्म को बेस्ट कॉमेडी श्रेणी में अवॉर्ड मिला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 AM, 08-Feb-2025
अमेरिकी एनिमेटेड टीवी सीरीज 'एक्स-मेन '97' को बेस्ट एनिमेटिड सीरीज का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है।
08:59 AM, 08-Feb-2025
अमेरिकी टॉक शो 'जॉन मुलैनी प्रिजेंट्स: एवरीबडीज इन एलए' को बेस्ट टॉक शो का किटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है। फिल्म ड्यून: पार्ट टू को बेस्ट विजुअल इफैक्ट्स के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड मिला है।
 
 
08:56 AM, 08-Feb-2025
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड 'विकेड' को मिला है। बेस्ट स्कोर के लिए चैलेंजर्स को मिला है।
 
 
08:55 AM, 08-Feb-2025
हॉरर फिल्म द सबस्टेंस को बेस्ट हेयर और मेकअप के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड से नवाजा गया है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed