फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Creator of the popular He-Man action figure Roger Sweet passed away at 91

'ही-मैन' से रूबरू कराने वाले रोजर स्वीट का निधन; 91 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 29 Apr 2026 07:30 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 29 Apr 2026 07:30 PM IST
सार

Roger Sweet Death: 'ही-मैन' और 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' सीरीज के क्रिएटर रोजर स्वीट नहीं रहे। 91 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे लंबे वक्त से मनोभ्रंश (डिमेंशिया) बीमारी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
Creator of the popular He-Man action figure Roger Sweet passed away at 91
रोजर स्वीट का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरहीरो किरदार 'ही-मैन' से दुनिया को रूबरू कराने वाले अमेरिकी खिलौना डिजाइनर रोजर स्वीट का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, TMZ से मिली जानकारी का हवाला देते हुए 'वैरायटी' ने बताया कि रोजर स्वीट का मंगलवार को डिमेंशिया से जूझने के बाद निधन हो गया।

विज्ञापन

'ही-मैन' के लिए मिली शोहरत
रोजर स्वीट ने अपनी रचनात्मकता से एनिमेशन की दुनिया में एक नई शुरुआत की और तहलका मचा दिया। रोजर स्वीटर को मशहूर 'ही-मैन' एक्शन फिगर के लिए खासतौर से जाना गया। 70 और 80 के दशक में रोजर स्वीट, मैटैल (Mattel)के प्रिलिमिनरी डिजाइन डिपार्टमेंट के मुख्य डिजाइनर थे। साल 1976 में अमेरिकी इंटरनेशनल खिलौना निर्माण और मनोरंजन कंपनी मैटैल ने 'स्टार वॉर्स' के लिए खिलौने बनाने का एक सौदा ठुकरा दिया था; यह एक ऐसा प्रस्ताव था जो 1977 में 'ए न्यू होप' के रिलीज होने के बाद सिनसिनाटी स्थित खिलौना निर्माता कंपनी 'केनर प्रोडक्ट्स' के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ।

इस तरह शुरू हुआ सफर
इसके बाद मैटैल को अपनी ओरिजिनल IP पर आधारित कोई लोकप्रिय एक्शन फिगर लॉन्च करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तभी रोजर स्वीट की एंट्री हुई। एक नए आइडिया की तलाश में उन्होंने एक प्रयोग किया। उन्होंने 'Big Jim' एक्शन फिगर को एक फाइटिंग पोज में चिपकाया और उसे ज्यादा भारी दिखाने के लिए उसके शरीर पर थोड़ी क्ले (मिट्टी) लगा दी। यही आगे चलकर 'ही-मैन' का प्रोटोटाइप बना, जिसे उन्होंने उस समय के CEO रे वैगनर के सामने सफलतापूर्वक पेश किया। आखिरकार, 1982 में 'ही-मैन' आधिकारिक तौर पर बाजार में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'ही-मैन' पर आ रही है फिल्म
एक साल बाद साल 1983 में मैटैल और Filmation ने बेहद लोकप्रिय 'ही-मैन' खिलौनों की सीरीज के साथ एक और प्रोजेक्ट के तौर पर 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' कार्टून लॉन्च किया। इस शो की कहानी Eternia नाम के जादुई ग्रह पर आधारित थी और इसमें युवा राजकुमार एडमी की कहानी दिखाई गई थी। एमेजन और एमजीएम, मैटैल के साथ मिलकर 'ही-मैन' की इस मशहूर फ्रैंचाइजी को एक नई फिल्म के रूप में दोबारा पेश करने जा रहे हैं। इस लाइव-एक्शन फिल्म का नाम 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' है। यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed