फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   connie francis legendary american singer dies at 87 leaves behind iconic legacy

Connie Francis Death: 'प्रेटी लिटिल बेबी' फेम सिंगर कोनी फ्रांसिस का निधन, मौत की वजह साफ नहीं

Thu, 17 Jul 2025 06:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 17 Jul 2025 06:54 PM IST
सार

Connie Francis: 'स्टूपिड क्यूपिड' फेम अमेरिकी सिंगर कोनी फ्रांसेस का निधन हो गया है। उनके करीबी रॉन रॉबर्ट्स ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
connie francis legendary american singer dies at 87 leaves behind iconic legacy
कोनी फ्रांसेस - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिकी संगीत जगत की एक चमकती हुई आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है। 'स्टूपिड क्यूपिड', 'प्रिटी लिटिल बेबी' और 'हूज सॉरी नाउ?' जैसे हिट गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर गायिका कोनी फ्रांसिस का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है।
विज्ञापन


करीबी दोस्त ने की निधन की पुष्टि
उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी मित्र रॉन रॉबर्ट्स ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर को शेयर किया। रॉन ने लिखा, 'भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि मेरी प्रिय मित्र कॉनी फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहीं।' हालांकि उनकी मृत्यु का कारण अब तक साफ नहीं किया गया है, लेकिन ये खबर उनके लाखों प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
Trending Videos

connie francis legendary american singer dies at 87 leaves behind iconic legacy
कोनी फ्रांसिस - फोटो : एक्स
1950 और 60 के दशक की चहेती आवाज
कोनी फ्रांसिस का सिंगिंग करियर 1957 से 1964 तक अपने सुनहरे दौर में था। उस समय जब रॉक एन रोल म्यूजिक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा था, तब कोनी ने अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली। वो उस समय की पहली सफल महिला गायिकाओं में से एक थीं, जिनके गाने लगातार टॉप म्यूजिक चार्ट्स में बने रहते थे।

करियर की शुरुआत
उनके करियर की शुरुआत 'हूज सॉरी नाउ?' जैसे सुपरहिट गाने से हुई, जो रातोंरात वायरल हो गया था। इसके बाद ‘द हार्ट हेज ए माइंड ऑफ इट्स ओन’ और ‘डोन्ट ब्रेक द हार्ट डेट लव्स यू' जैसे गानों ने उनकी पहचान को और मजबूत किया। उनकी गायकी की खासियत थी उसमें छुपे इमोशन्स और दर्द, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को आकर्षित करती रही।

ये खबर भी पढ़ें: मानुषी छिल्लर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यूजर बोले- ‘लुकिंग जस्ट वॉओ'

अभिनेय में भी दिखाया हुनर
कोनी फ्रांसिस सिर्फ मंच और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने 'वेयर द बॉयज आर' और 'फॉलो द बॉयज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और सरलता के साथ अभिनय किया, उसने उन्हें उस समय की युवा पीढ़ी की आइकन और फैशन रोल मॉडल बना दिया।

संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
कोनी फ्रांसिस सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, बल्कि एक युग थीं। उन्होंने न सिर्फ अमेरिकी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई दिशा दी, बल्कि दुनिया में अपनी आवाज से पहचान बनाई। संगीत का उनका सफर भी काफी इस्पायरिंग रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed