{"_id":"67c58e7b618e37ee0a0c35a3","slug":"congress-mla-angree-with-rashmika-mandanna-want-to-teach-lesson-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना पर भड़के विधायक, कहा- क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना पर भड़के विधायक, कहा- क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?
Mon, 03 Mar 2025 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:43 PM IST
सार
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना पर कांग्रेस के विधायक गनिगा ने संगीन इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा है कि रश्मिका ने कर्नाटक और कन्नड़ भाषा का अपमान किया है। क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
विस्तार
कांग्रेस के विधायक गनीगा ने रश्मिका मंदाना की तरफ से 'बेंगलुरू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में जाने से कथित तौर पर मना किए जाने की आलोचना की है। कर्नाटक के मांड्या सीट से विधायक ने पूछा कि क्या उन्हें उस कारोबार को नजरअंदाज करने के लिए सबक नहीं सिखाया जाना चाहिए जहां से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना ने कार्यक्रम में आने से किया मना
रश्मिका मंदाना ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म 'क्रिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की। कांग्रेस विधायक गनीगा ने सोमवार को मीडिया से कहा कि 'रश्मिका मंदाना जिसने कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म 'क्रिक प्रार्टी' से अपने करियर की शुरूआत की, उनको जब हमने पिछले साल बेंगलुरू इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल में बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया।'
यह खबर भी पढ़ें: Anu Malik: क्या अनु मलिक के बेटी अदा मलिक बनी के-पॉप स्टार लिसा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बार-बार बुलाने पर भी नहीं आईं रश्मिका
गनीगा के मुताबिक एक्ट्रेस ने कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोग्राम को नजर अंदाज किया और कर्नाटक के साथ कन्नड़ भाषा का भी अमान किया। उनके मुताबिक इस कार्यक्रम में रश्मिका को बार-बार बुलाया गया लेकिन उन्होंने यह कह कर आने से मना कर दिया कि उनके पास वक्त नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: The Paradise: जारी हुआ 'द पैराडाइज' का वीडियो, दृश्यों और वाॅइस ओवर ने उड़ाए फैंस के होश

क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?
गनीगा के मुताबिक 'उन्होंने कहा, मेरा घर हैदराबाद में है, मैं नहीं जानती कि कर्नाटक कहां है और मेरे पास वक्त नहीं है। मैं नहीं आ सकती।' उन्होंने आगे बताया कि मेरे एक विधायक दोस्त ने उनके घर पर 10-12 बार दस्तक दी और उन्हें बुलाया लेकिन उन्होंने कर्नाटक को नकार दिया। यहां तक कि कन्नड़ भाषा को नजरअंदाज किया, जबकि वे यहीं की इंडस्ट्री में पली-बढ़ी हैं। क्या हमें उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए?