फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Complaint lodged against actor Kiran Mane over social media post

Kiran Mane: मराठी एक्टर किरण माने के खिलाफ शिकायत दर्ज, फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है मामला

Thu, 11 Sep 2025 11:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Sep 2025 11:44 PM IST
सार

11 सितंबर को नासिक के एक स्थानीय भाजपा नेता ने मराठी एक्टर किरण माने के खिलाफ कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
Complaint lodged against actor Kiran Mane over social media post
किरण माने - फोटो : इंस्टाग्राम@kiranmaneofficial

विस्तार

मराठी एक्टर किरण माने के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट के कारण नासिक में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर ने नेपाल की मौजूदा स्थिति का उदाहरण देते हुए फेसबुक पर ऐसी कथित पोस्ट की जो भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देती है। 

विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने वाले का दावा एक्टर की पोस्ट नफरत फैलाती है 
पीटीआई के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नासिक नगर प्रमुख सागर शेलार ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सागर शेलार ने यह दावा भी किया है कि सोशल मीडिया पर एक्टर किरण माने की पोस्ट भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देती है और समाज में नफरत पैदा कर सकती है। बताते चलें कि 9 सितंबर को शेयर की गई किरण माने की फेसबुक पोस्ट में नेपाल के मौजूदा हालात का जिक्र है, लेकिन इसमें किसी व्यक्ति का नाम नहीं है। सिटी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई एफआईआर नहीं की गई है।

विज्ञापन


नेपाल में मौजूदा स्थिति काफी खराब
बताते चलें कि इस वक्त नेपाल में विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है, अराजकता की स्थिति बनी हुई है। सरकार के विरुध, भष्ट्राचार के खिलाफ नेपाली युवा सड़कों पर उतर आए थे। नेपाल की राजनीतिक व्यवस्था विरोध प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed