फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   complainant denying misdeed charges now claimed that she was in live in relationship with Sanoj Mishra

Sanoj Mishra: सनोज मिश्रा दुष्कर्म केस में आया चौंकाने वाला ट्विस्ट, आरोप लगाने वाली महिला ने वापस लिया केस?

Thu, 03 Apr 2025 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

Director Sanoj Mishra: महाकुंभ से वायरल हुई खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। मगर, अब इस केस में एक नया ट्विस्ट आया है।

विज्ञापन
complainant denying misdeed charges now claimed that she was in live in relationship with Sanoj Mishra
डायरेक्टर सनोज मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म पेश करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 31 मार्च को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। मगर, अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक पर आरोप लगाने वाले महिला ने केस वापस ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि महिला ने दुष्कर्म की बात से इनकार किया है। 

विज्ञापन

'वायरल गर्ल मोनालिसा से हो रही थी जलन'
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निर्देशक की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ। महिला का कहना है कि वे निर्देशक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोगों के उकसावे पर उसने शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसे वायरल गर्ल मोनालिसा से जलन महसूस हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों के प्रभाव में आने की कही बात
निर्देशक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अब इन आरोपों से इनकार किया है। महिला का कहना है कि महाकुंभ सेंसेशन वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ निर्देशक सनोज मिश्रा की बॉन्डिंग से वह जलन महसूस कर रही थीं। इस वजह से इस किस्म के आरोप लगाए। महिला ने दावा किया है कि वे सनोज मिश्रा के विरोधियों के प्रभाव में आ गई थीं, जिन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाया।

विज्ञापन

कहा- 'मुझे एफआईआर के लिए उकसाया गया'
शिकायतकर्ता ने कहा, 'मैं सनोज मिश्रा के साथ पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थी और हमारे बीच सब कुछ मेरी सहमति से हुआ। मैंने कभी नहीं कहा कि उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब दो लोग साथ रहते हैं, तो झगड़े होना तय है। और हाल ही में, जब मिश्रा अपनी अगली फिल्म की रेकी के लिए मणिपुर में थे, तो कुछ लोगों ने मुझे उनके और मोनालिसा के साथ उनकी बॉन्डिंग के खिलाफ भड़काया और उन्होंने मुझे एफआईआर दर्ज करने के लिए के लिए उकसाया। अब तुम समझ लो कि सनोज जी की किस्मत खराब है या मेरी'।

Monalisa: कितने भरोसेमंद हैं मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले सनोज मिश्रा? हर फिल्म से जुड़ा रहा है विवाद

पहले भी शिकायत के बाद कर चुकी हैं ऐसा दावा
बता दें कि निर्देशक सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला पहले भी एक बार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे वापस ले चुकी हैं। उन्होंने सनोज पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन फिर केस वापस ले लिया। अब एक बार फिर जब आरोप लगाए और निर्देशक की गिरफ्तारी हो चुकी है तो उनका बयान सामने आया है। बता दें कि सनोज को गाजियाबाद में दुष्कर्म और मारपीट के मामले मे गिरफ्तार किया। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। 



Sanoj Mishra: दिल्ली के नबी करीम इलाके के एक होटल में बनाए संबंध...फिर छोड़ा; चार साल तक दर्द सहती रही युवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed