फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Richard Lewis passed away at age of 76 he was suffered from heart attack and Parkinson disease

Richard Lewis Death: कॉमेडियन रिचर्ड लुईस का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 29 Feb 2024 02:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

कॉमेडियन और मशहूर अभिनेता रिचर्ड लुईस का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनके प्रवक्ता जेफ अब्राहम ने की।

विज्ञापन
Comedian Richard Lewis passed away at age of 76 he was suffered from heart attack and Parkinson disease
रिचर्ड लुईस - फोटो : Social media

विस्तार

कॉमेडियन और मशहूर अभिनेता रिचर्ड लुईस का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की पुष्टि उनके प्रवक्ता जेफ अब्राहम ने की। उन्होंने 76 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जेफ अब्राहम ने बताया कि बीते मंगलवार की रात रिचर्ड लुईस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज
विज्ञापन


कॉमेडी की दुनिया में बनाई खास पहचान
बीते साल अप्रैल में रिचर्ड लुईस ने बताया था कि वे पार्किंसंस रोग से जूझ रहे थे। अभिनेता को कॉमिक किरदारों और उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1974 में 'द टुनाइट शो स्टारिंग जॉनी कार्सन' से अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली थी। रिचर्ड लुईस ने कई वर्षों तक 'कर्ब योर  एंथोसिएसं' में अपने दोस्त लैरी डेविड के साथ खुद की भूमिका निभाई है। लोगों के बीच यह सीजन खूब लोकप्रिय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Hinduja: अब साउथ सिनेमा में चलेगा 'एस्पिरेंट्स' के संदीप भैया का जादू, इस मलयालम फिल्म में आएंगे नजर

टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर
1980 के दशक में रिचर्ड ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने सिटकॉम 'एनीथिंग बट लव' में जेमी ली कर्टिस के साथ अभिनय किया, मेल ब्रूक्स की फिल्म कॉमेडी 'रॉबिन हुड: मेन इन टाइट्स' में प्रिंस जॉन की भूमिका निभाई। वहीं 1995 में उन्होंने फिल्म 'ड्रंक्स' में एक शराबी का किरदार निभाया।
Kaagaz 2: स्मृति ने सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, दिवंगत अभिनेता की याद में कही यह बात

स्टैंड अप कॉमेडी की शुरुआत
रिचर्ड लुईस ब्रुकलिन में पैदा हुए थे और न्यू जर्सी में पले-बढ़े। उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां उन्होंने पहले हास्य कलाकारों के लिए एक चुटकुले लेखक के रूप में विज्ञापन कॉपी लिखी थी। यहां से उन्होंने अपने स्टैंडअप करियर की शुरुआत भी की थी।
Heeramandi: नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया 'हीरामंडी' के किरदारों का पोस्टर, सोनाक्षी से अदिति तक के लुक ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed