फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Kalra share her working experience with satish kaushik in their last film kaagaz 2

Kaagaz 2: स्मृति ने सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, दिवंगत अभिनेता की याद में कही यह बात

Thu, 29 Feb 2024 12:17 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 29 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान स्मृति ने दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे हमेशा आगे बढ़ने के लिए करते थे प्रेरित'।
 

विज्ञापन
Smriti Kalra share her working experience with satish kaushik in their last film kaagaz 2
स्मृति कालरा, सतीश कौशिक - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेत्री स्मृति कालरा की फिल्म 'कागज 2' कल यानी एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे फैंस की खूब वाहवाही मिली। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान स्मृति ने दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन


मेरे किरदार को दिया आकार
अभिनेत्री से जब सतीश कौशिक के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो स्मृति कालरा ने बताया, 'उनके साथ काम करना मिट्टी को आकार देने वाले कुम्हार के समान है। उन्होंने मेरे किरदार तनीषा को आकार देने में मेरी मदद की है। वे बहुत ही अच्छे और अनुभवी अभिनेता थे। मेरा मानना है कि केवल अनुभवी व्यक्तियों के आसपास रहने से ही हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस फिल्म में काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Heeramandi: 'हीरामंडी' को अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मानते हैं संजय लीला भंसाली, वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा आगे बढ़ने के लिए करते थे प्रेरित 
उन्होंने आगे कहा, 'सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव उस पिता तुल्य व्यक्ति से अलग है, जो आपको डांटता है और आगे बढ़ाता है। सतीश कौशिक ने मुझसे सवाल किया था कि आप काम के प्रति सौ प्रतिशत से कितना अधिक दे सकते हैं? उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुझे आज भी उनकी बातें याद आती हैं वे हमेशा कहते थे कि हर चीज को ऐसे अनुभव करना चाहिए जैसे कि यह पहली बार हो रहा है।'

'कागज 2' के बारे में
'कागज 2' की बात करें, तो इस फिल्म में सतीश कौशिक और स्मृति कालरा के अलावा अनुपम खेर, दर्शन कुमार और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वीके प्रकाश ने किया है। वहीं, शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का संयुक्त उत्पादन है। यह फिल्म एक सामान्य व्यक्ति की कठिनाइयों से दर्शकों को रूबरू कराएगी। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed