{"_id":"68a932c8afbc06f5a50a9526","slug":"comedian-and-actor-david-ketchum-passed-away-at-the-age-of-97-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"David Ketchum: ‘गेट स्मार्ट’ फेम कॉमेडियन-एक्टर डेविड केचम का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
David Ketchum: ‘गेट स्मार्ट’ फेम कॉमेडियन-एक्टर डेविड केचम का निधन, 97 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Sat, 23 Aug 2025 08:48 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:48 AM IST
सार
David Ketchum Death: डेविड केचम, जो एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट थे। उनका 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता को विशेष रूप से सीरीज ‘गेट स्मार्ट’ में एजेंट 13 की भूमिका के लिए पहचान मिली थी।
विज्ञापन
डेविड केचम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड केचम, जो एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता और वॉयस आर्टिस्ट थे। उनका 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता को विशेष रूप से सीरीज ‘गेट स्मार्ट’ में एजेंट 13 की भूमिका के लिए पहचान मिली थी।
विज्ञापन
कब हुआ निधन?
द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार डेविड केचम, जिन्हें अपनी कॉमेडी और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। उनका निधन 10 अगस्त को 97 वर्ष की उम्र में हो गया। आपको बताते चलें कि अभिनेता को उनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय की वजह से 1960 के दशक में पहचान मिली।
विज्ञापन
कौन थे डेविड केचम?
डेविड केचम एक अमेरिकी कॉमेडियन-एक्टर थे। उनका जन्म 4 फरवरी 1928 को अमेरिका के क्विंसी शहर में हुआ था। कहा जाता है कि शुरुआत में अभिनेता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उनका मन कॉमेडी और एक्टिंग में लगने लगा। केचम को पहली बार ‘आई एम डिकेंस’, ‘हीज फेंस्टर’ में देखा गया था। हालांकि अभिनेता को ‘गेट स्मार्ट’ में एजेंट 13 की भूमिका के लिए खास पहचान मिली। इसके अलावा डेविड केचम के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, तीन पोते-पोतियां और एक परपोता भी है। इन सभी को छोड़ अभिनेता ने इस दुनिया को अलविद कह दिया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढें: Bigg Boss 19: लोकतंत्र थीम, असेंबली रूम और 100 कैमरों की निगरानी; बिग बॉस 19 के घर की पहली झलक आई सामने
डेवड केचम का फिल्मी करियर
साल 1979 तक डेविड केचम फिल्मों में और भी ज्यादा सक्रिय हो गये थे। उस समय उन्होंने ‘लव एट फर्स्ट बाइट’ , बारबरा स्ट्रीसैंड की स्पोर्ट्स कॉमेडी ‘द मेन इवेंट’ और ‘द नॉर्थ एवेन्यू इरेगुलर्स’ में अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा अभिनेता ने ‘यंग डॉक्टर्स इन लव’ और ‘द अदर सिस्टर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। वहीं एक्टिंग के अलावा डेविड ने ‘लॉन्ग-प्लेइंग टंग ऑफ डेव केचम’ नामक एक कॉमेडी एल्बम भी जारी किया था।