{"_id":"6641d289ed6fd5b76a01bdce","slug":"chris-pratt-gives-a-warm-welcome-to-varun-sharma-as-the-hindi-voice-of-garfield-in-india-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garfield: 'गारफील्ड' की आवाज बनेंगे वरुण शर्मा, फिल्म के हिंदी वर्जन में सुनाई देगी आवाज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Garfield: 'गारफील्ड' की आवाज बनेंगे वरुण शर्मा, फिल्म के हिंदी वर्जन में सुनाई देगी आवाज
Mon, 13 May 2024 02:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 13 May 2024 02:19 PM IST
सार
गारफील्ड का हिंदी संस्करण जल्द ही भारत में रिलीज होगा। कार्टून फिल्म के अंग्रेजी संस्करण में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस प्रैट ने अपनी आवाज दी है। अब इस फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा की आवाज का जादू सुनाई देगा।
विज्ञापन
फिल्म गारफील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गार्जियन ऑफ गैलेक्सी और कई एवेंजर्स की फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके क्रिस पैट ने स्टार लॉर्ड के नाम से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। क्रिस प्रैट की आवाज का जादू कार्टून फिल्म 'गारफील्ड' के अंग्रेजी संस्करण में सुनाई देगा। अब इस फिल्म से एक और नाम जुड़ गया है। वो है बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा का। वरुण ने फिल्म 'फुकरे' में सभी का जमकर मनोरंजन किया है। अब वह इस बार बच्चों को हंसाते सुनाई देंगे। क्योंकि उनकी आवाज को 'गारफील्ड' के हिंदी संस्करण के लिए चुन लिया गया है।
फिल्म गालफील्ड
इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है हॉलीवुड फिल्म 'गारफील्ड'। हालांकि भारत में इस फिल्म को एक हफ्ते पहले ही रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर एक जानकारी सामने आई है। अब इसके हिंदी संस्करण में वरुण शर्मा की आवाज सुनाई देगी, जबकि इसके अंग्रेजी संस्करण में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस प्रैट ने अपनी आवाज दी है।
मेकर्स का खुलासा
फिल्म मेकर्स ने अब एक वीडियो के जरिए इस खबर की पुष्टि कर दी है कि फिल्म 'गारफील्ड' के हिंदी वर्जन में वरुण शर्मा की आवाज सुनाई देगी। इस वीडियो में क्रिस प्रैट ने 'गारफील्ड' के हिंदी संस्करण के बारे में जानकारी दी साथ ही इस फिल्म के लिए उन्होंने वरुण का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
बिल्लियों की कहानी है गारफील्ड
'गारफील्ड' बिल्ली की कहानी है, जो घर के अंदर ही रहती है। इसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह वाइल्ड एडवेंचर करने के लिए घर से बाहर निकलती है। बचपन में बिछड़े अपने पिता से मिलने के बाद 'गारफील्ड' बिल्ली की जिंदगी में कई रोमांचक बदलाव आते है। 'गारफील्ड' किरदार को आवाज क्रिस प्रैट ने दी है। इस फिल्म में कई और कार्टून केरेक्टर्स भी नजर आएंगे।
'गारफील्ड' 17 मई को हिंदी, तमिल और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। यह एक थ्री डी कार्टून फिल्म है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण शर्मा जल्द ही फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ शहनाज गिल नजर आएंगी।
Heeramandi Fees: 'हीरामंडी' की अभिनेत्रियों ने संजय लीला भंसाली से वसूली की मोटी रकम, सोनाक्षी ने लिए करोड़ों