फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Choreographer Remo d souza is ready with his next film after street dancer 3d to direct Manoj Bajpayee

Remo d Souza: स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद रेमो अगली फिल्म के साथ तैयार, मनोज बाजपेयी को करेंगे डायरेक्ट

Tue, 03 Jan 2023 10:44 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Choreographer Remo d souza is ready with his next film after street dancer 3d to direct Manoj Bajpayee
रेमो और मनोज - फोटो : social media
डांस रियलिटी शो डांस प्लस के जाने-माने बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज करते हैं, जिन्हें शो का सुपर जज भी कहा जाता है। रेमो कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। उनकी फिल्म 'एबीसीडी' को आज भी दर्शक और डांस लविंग फैंस याद करते हैं और चाहते हैं कि रेमो जल्द ही बेहतरीन फिल्म लेकर आएं। अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि रेमो उनके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।
विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेमो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे थे। रेमो डांस बेस्ड डिजिटल सीरीज का निर्देशन करने वाले थे। इस प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री अवनीत कौर को फाइनल किया गया था, जबकि मुख्य भूमिका के लिए निर्माताओं को काफी खोज करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें-  Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से शुरू किया था अपना करियर, अब इंडस्ट्री पर करती हैं राज

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो अपनी सीरीज में मेल एक्टर के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में थे। वहीं, इस प्रोजेक्ट का समर्थन करने वाले स्टूडियो अभिनेता ईशान खट्टर को बोर्ड पर लाने के बारे में सोच रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप मेकर्स और रेमो के बीच बातचीत में तालमेल नहीं बैठा। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसी बीच रेमो ने एक अन्य प्रोजेक्ट की ओर कदम बढ़ाया। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने बताई फिल्म 'हे राम' बनाने की वजह, राहुल गांधी से बातचीत के दौरान किया खुलासा

 

 

विज्ञापन

आपको बता दें कि दोनों के बीच फिल्म को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही है। मनोज पहले दिन से ही इससे जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के छठवें महीने तक फ्लोर पर आ सकती है। यह रेमो के लिए विशेष फिल्म है। यह डांस फिल्म न होकर वास्तविक जीवन पर आधारित मूवी है। प्री-प्रॉडक्शन के लिए पहली मीटिंग इसी हफ्ते होगी। मनोज ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, 'बातचीत जारी है। ज्यादातर चीजों पर क्रिएटिव एग्रीमेंट है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट साइन होना बाकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed