Chiranjeevi: चिरंजीवी ने पूरी की सास की आखिरी इच्छा, निधन के बाद उठाया बड़ा कदम
Chiranjeevi Mother-In-Law: अल्लू कनकारत्नम के निधन के बाद एक भाषण के दौरान चिरंजीवी ने बताया कि उनकी सास ने एक आखिरी इच्छा जताई थी। आज इसे पूरा कर दिया गया।
विस्तार
अल्लू कनकारत्नम के निधन के बाद एक भाषण के दौरान चिरंजीवी ने बताया कि उनकी सास ने अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा 'उनके निधन की खबर सुनते ही मैं अल्लू अरविंद के घर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था। अल्लू अरविंद बेंगलुरु से आ रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह अपनी मां की आंखें दान करने के लिए तैयार हैं। इस पर उन्होंने तुरंत हां कह दिया।'
अभिनेता ने आगे कहा 'मैंने, मेरी मां और मेरी सास ने पिछले दिनों बातचीत की थी। मैंने पूछा कि क्या वह निधन के बाद अपनी आंखें दान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तुरंत हां कह दिया। मुझे यह पुरानी बातचीत याद है। मैंने माय ब्लड बैंक को फोन करके उनकी आंखें दान करने की व्यवस्था करने को कहा। यह प्रक्रिया आज पूरी हो गई।'
यह खबर भी पढ़ें: Chiranjeevi: चिरंजीवी से मिलने के लिए फैन ने 300 किमी तक चलाई साइकिल, अभिनेता ने किए दो अहम वादे
चिरंजीवी के भाषण को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा 'मेगास्टार की तरफ से वक्त पर किया गया एक काम। सही वक्त पर सही फैसले के साथ चिरंजीवी ने अपनी सास अल्लू कनकारत्नम के नेत्रदान की व्यवस्था की। उनका दुःख दूसरों के लिए आशा की रोशनी में बदल गया।
A timely gesture of compassion by Megastar❤️
— Team Megastar (@MegaStaroffl) August 30, 2025
With a timely and thoughtful decision, #Chiranjeevi garu facilitated the eye donation of his mother-in-law #AlluKanakaratnamma garu, turning sorrow into a light of hope for others 👏🏼#MegastarChiranjeevi @KChiruTweets pic.twitter.com/aztOzdH0rf
अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम का शनिवार को निधन हो गया। अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी और कई हस्तियों ने हैदराबाद में उन्हें श्रद्धांजलि दी। वह 94 साल की थीं।