फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi fan cycles 300 km to meet him actor promises support for her children

Chiranjeevi: चिरंजीवी से मिलने के लिए फैन ने 300 किमी तक चलाई साइकिल, अभिनेता ने किए दो अहम वादे

Sat, 30 Aug 2025 02:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 30 Aug 2025 02:44 PM IST
सार

Chiranjeevi Met With Fan: राजेश्वरी ने भावुक होते हुए अभिनेता को राखी बांधी। चिरंजीवी ने राजेश्वरी को एक साड़ी भेंट की और उनसे दो वादे किए।

विज्ञापन
Chiranjeevi fan cycles 300 km to meet him actor promises support for her children
फैन के साथ चिरंजीवी - फोटो : एक्स @idlebraindotcom

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी के एक फैन ने हाल ही में इतिहास रच दिया है। फैन ने अभिनेता को देखने के लिए आंध्र प्रदेश के अदोनी से तेलंगाना के हैदराबाद तक साइकिल से 300 किलोमीटर का सफर तय किया है। राजेश्वरी नाम की यह फैन अदोनी की रहने वाली है। उसके रास्ते में कई दिक्कतें आईं लेकिन उसने अपना सफर जारी रखा। आखिरकार वह चिरंजीवी से मिलने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

चिरंजीवी ने फैन का किया स्वागत
जब चिरंजीवी को पता चला कि उनकी फैन ने उनसे मिलने के लिए 300 किलोमीटर का सफर तय किया है तो उन्होंने बिना देरी के उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात काफी भावुक रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी ने राजेश्वरी की ईमानदारी से प्रभावित होकर उनका खुले दिल से स्वागत किया। मेगास्टार ने उन्हें तोहफे में एक साड़ी दी।

यह खबर भी पढ़ें: S Shankar: 'अपरिचित' से लेकर 'नायक' तक का किया निर्देशन, जानिए एस शंकर की फिल्मों की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

Chiranjeevi fan cycles 300 km to meet him actor promises support for her children
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@chiranjeevikonidela
राजेश्वरी ने चिरंजीवी को बांधी राखी
राजेश्वरी ने भावुक होते हुए अभिनेता को राखी बांधी। चिरंजीवी ने राजेश्वरी को आश्वासन दिया कि वह उनके बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखेंगे। इसके अलावा चिरंजीवी ने वादा किया कि वह उनके परिवार की हर मुम्किन मदद करेंगे। उनके इस कदम ने फैंस का दिल जीत लिया।
राजेश्वरी की यह कहानी इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है।
विज्ञापन

चिरंजीवी का काम
चिरंजीवी अपनी कई अपकमिंग परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उनकी दो बहुप्रतीक्षित फिल्में 'मन शंकर वर प्रसाद गरु' और 'विश्वम्भरा' हैं।
'मन शंकर वर प्रसाद गरु' पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म चिरंजीवी और नयनतारा की तीसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी पिछली हिट फिल्में 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' और 'गॉडफादर' आई थीं।
दूसरी ओर 'विश्वम्भर' 2026 की गर्मियों में स्क्रीन पर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed