फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi dedicates 47 years of cinematic journey to fans Pawan Kalyan calls him fighter by birth

Chiranjeevi: 'आपने मुझे बेटे और मेगास्टार के रूप में प्यार दिया', सिनेमा में 47 पूरे होने पर बोले चिरंजीवी

Tue, 23 Sep 2025 09:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 23 Sep 2025 09:31 AM IST
सार

Chiranjeevi Completed 47 Years In Cinema: साउथ के जाने माने अभिनेता चिरंजीवी ने सिनेमा में 47 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर वह खुश हैं और उनके भाई ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Chiranjeevi dedicates 47 years of cinematic journey to fans Pawan Kalyan calls him fighter by birth
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela

विस्तार

चिरंजीवी साउथ के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 47 साल पूरे कर लिए हैं। सिनेमा जगत में लगभग पांच दशक पूरे होने पर वह जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने अपने फैंस और करीबियों का अभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


चिरंजीवी ने जताया दर्शकों का आभार
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चिरंजीवी ने लिखा 'मुझे पहले कोनिडेला शिवशंकर वरप्रसाद के नाम से जाना जाता था, फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से आपने मुझे चिरंजीवी नाम दिया। आज सिनेमा में मुझे 47 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने एक अभिनेता के रूप में मुझमें जान फूंक दी। आपने मुझे अपने बेटे, परिवार के सदस्य और मेगास्टार के रूप में हमेशा प्यार किया है। मैं इसके लिए तेलुगु सिनेमा के दर्शकों का हमेशा आभारी रहूंगा। मैंने अब तक 155 फिल्में पूरी कर ली हैं... इसका कारण आपका 'प्यार' है।
विज्ञापन

 

फैंस को समर्पित किए पुरस्कार
चिरंजीवी ने अपने पुरस्कार और उपलब्धियां अपने फैंस को समर्पित कीं और कहा 'ये आप सभी के हैं, आपने मुझे दिए हैं। मैं कामना करता हूं कि हमारे बीच का यह प्रेम-बंधन इसी तरह हमेशा बना रहे।'
इस पोस्ट के साथ, अभिनेता ने अपनी पहली फिल्म का पोस्टर भी साझा किया, जो 1978 में रिलीज हुई थी।
 

पवन कल्याण ने जताया उत्साह
चिरंजीवी के इंडस्ट्री में 47 वर्ष पूरे होने पर जहां फैंस उत्साहित दिखे, वहीं उनके भाई, अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण सबसे बड़े चीयरलीडर बने।
अपने बड़े भाई के साथ दिल को छू लेने वाली तस्वीरों के साथ पवन कल्याण ने लिखा कि चिरंजीवी की पहली फिल्म की रिलीज के दौरान वह स्कूल में पढ़ रहे थे।
 

Chiranjeevi dedicates 47 years of cinematic journey to fans Pawan Kalyan calls him fighter by birth
पवन कल्याण, चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
अभिनेता ने भाई की तारीफ की
पवन कल्याण ने लिखा 'हम कनकमहल थिएटर गए और उस दिन मुझे जो खुशी मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके 47 साल के फिल्मी सफर में, यह प्रेरणादायक है कि कैसे उन्होंने हर क्षेत्र में छलांगें मारी हैं। मां दुर्गा उन्हें कामयाबी और सेहत के साथ लंबी उम्र दें। साथ ही, हम आने वाले वर्षों में उन्हें और भी कई भूमिकाओं में देखना चाहते हैं। उनके लिए, रिटायरमेंट जैसी कोई चीज नहीं है।

पवन कल्याण और चिरंजीवी का काम
काम की बात करें तो, पवन कल्याण अगली बार फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में नजर आएंगे। चिरंजीवी के पास 'विश्वम्भर', 'मेगा 157' और 'मेगा 158' सहित कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed