फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chirag Paswan arrives in full glam for Saath Nibhana Saathiya actor Vishal Singh birthday party

Vishal Singh B' Day Bash: विशाल सिंह की बर्थडे पार्टी में पहुंचे चिराग पासवान, लोगों ने दिया नेशनल क्रश का टैग

Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में विशाल को पार्टी स्थल के एंट्रेंस गेट पर चिराग का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में, केंद्रीय मंत्री अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

विज्ञापन
Chirag Paswan arrives in full glam for Saath Nibhana Saathiya actor Vishal Singh birthday party
चिराग पासवान, विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता विशाल सिंह ने हाल ही में अपने कई इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। खास मेहमानों में उनके 'साथ निभाना साथिया' की सह-कलाकार और होने वाली मां देवोलीना भट्टाचार्जी, श्रुति सिन्हा, रवि दुबे, करणवीर बोहरा और सृष्टि रोडे शामिल थे। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान भी विशाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता के जन्मदिन पार्टी से चिराग पासवान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और उन्हें फैंस ने नेशनल क्रश का टैग भी दिया है।
विज्ञापन


विशाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे चिराग
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में विशाल को पार्टी स्थल के एंट्रेंस गेट पर चिराग का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में, केंद्रीय मंत्री अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। बता दें कि विशाल ने इस खास मौके के लिए एक सफेद रंग की ड्रेस चुनी, जिसमें एक क्रिस्प शर्ट, फ्लेयर्ड एम्बॉस्ड पैंट और एक जैकेट शामिल थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
वही, चिराग सवान काले और मैरून वेलवेट पैंट सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, "विशाल सिंह की बर्थडे पार्टी में सबसे हैंडसम राजनेता चिराग पासवान।" वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद कुछ यूजर्स ने चिराग पासवान को 'नेशनल क्रश' का टैग दे दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई इनको तो बॉलीवुड में होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




देवोलीना भी पति के साथ आईं नजर
बता दें कि जल्द ही मां बनने वाली देवोलीना भी अपने पति के साथ उनके जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने फ्लोई ड्रेस और स्नीकर्स में आरामदायक लुक में प्रेगनेंसी ग्लो बिखेरा। उन्होंने अपने पति और विशाल के साथ पोज देते हुए उन्हें जन्मदिन विश किया। सोशल मीडिया पर सभी को देवोलीना का यह लुक काफी पसंद आया और अभिनेत्री के कई फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed