फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chinmay Mandlekar will not play role of Chhatrapati Shivaji Trolls are being made regarding name of son

Chinmay Mandlekar: शिवाजी की भूमिका नहीं निभाएंगे ‘द कश्मीर फाइल्स’ के ‘बिट्टा कराटे’, सामने आई बड़ी वजह

Mon, 22 Apr 2024 04:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर पिछले कई दिनों से अपने बेटे के नाम को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। अब अभिनेता ने परेशान होकर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Chinmay Mandlekar will not play role of Chhatrapati Shivaji Trolls are being made regarding name of son
चिन्मय मांडलेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर ने ट्रोलिंग से परेशान होकर ‘शिवाजी’ का किरदार निभाने से इनकार कर दिया है। चिन्मय पिछले कई दिनों से अपने बेटे के ‘जहांगीर’ नाम होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। चिन्मय और उनकी पत्नी नेहा ने अपने बेटे के नाम को लेकर परिवार के मानसिक रूप से प्रताड़ित होने का आरोप लगाया है। अभिनेता ने कहा कि उनका बेटा 11 साल का हो गया है, लेकिन ट्रोलिंग अब जाकर शुरू हुई है। 
विज्ञापन


खराब टिप्पणियों से परेशान हैं अभिनेता

अभिनेता ने कहा कि मेरी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से हमारे बेटे के नाम को लेकर बात की थी। उन्होंने नाम के बारे में अपने विचार भी साफ किए थे, लेकिन इसके बावजूद भी ट्रोलिंग और टिप्पणियां कम नहीं हो रही हैं। खराब टिप्पणियां बढ़ गई हैं। लोग मुझपर संदेह जता रहे हैं। एक व्यक्ति के तौर पर यह मुझे परेशान कर रहा है।

विज्ञापन

Bollywood Films: नानी से पहले इन कलाकारों की फिल्में भी एक से ज्यादा बार हुई थी रिलीज, थिएटर में मचा था हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
 

काम के लिए मिली आलोचना मंजूर

अभिनेता ने कहा कि उन्हें काम के लिए आलोचना मंजूर है, लेकिन ट्रोलर्स को कोई अधिकार नहीं है कि वो उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर टिप्पणी करें। मांडलेकर ने आगे कहा कि उन्होंने अपने बेटे के नाम ‘जहांगीर’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार सफाई दी है। 

 

इसलिए ट्रोल हो रहे चिन्मय

अभिनेता ने बताया कि वो इसलिए ट्रोल हो रहे हैं क्योंकि वह छत्रपति शिवाजी का किरदार कई फिल्मों में निभा चुके हैं। इसके बावजूद भी उनके बेटे का नाम ‘जहांगीर’ है। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे बेटे का जन्म साल 2013 में हुआ। आज उसकी उम्र 11 साल है। अभी तक मैंने ट्रोलिंग का सामना नहीं किया, लेकिन यह अब शुरू हो गया है’।

 

ट्रोलर्स पर किया पलटवार

ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए अभिनेता ने कहा कि क्या वो मुंबई के प्रतिष्ठित ‘जहांगीर आर्ट गैलरी का नाम बदल देंगे’? उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार ने जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किया। जब हम उनकी कंपनी टाटा के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं तो क्या हम उनके नाम के बारे में सोचते हैं’।

 

'शिवाजी' का किरदार नहीं करेंगे चिन्मय

चिन्मय ने कहा कि उन्हें शिवाजी का किरदार निभाने पर बहुत सारी सराहना मिली है, लेकिन इस किरदार की वजह से अगर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है तो वह इस किरदार को नहीं निभाएंगे। अभिनेता ने कहा कि इस फैसले से मैं दुःखी हूं। यह किरदार मेरी निभाना छत्रपति शिवाजी के प्रति मेरी आस्था और प्रेम को दर्शाता था।

 

कई फिल्मों में निभाया 'शिवाजी' का किरदार

चिन्मय मांडलेकर ने कई नाटक लिखे और निर्देशित किए हैं। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में 'छत्रपति शिवाजी' का किरदार निभाया है। बता दें कि कश्मीर पर बनी विवेक अग्निहोत्री की सबसे चर्चित फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' आतंकवादी बिट्टा कराटे की भूमिका भी चिन्मय ने अदा की है।
नए लुक से माधुरी दीक्षित ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed